Congress के पूर्व नेता RPN Singh हुए BJP में शामिल, ऐसा रहा है राजनीतिक करियर

0
380
RPN Singh
RPN Singh

कांग्रेस पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता RPN Singh आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैंं। बता दें कि मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस में उन्हें राहुल गांधी का करीबी भी माना जाता था। कांग्रेस पार्टी से इस्‍तीफा देने से पहले RPN Singh झारखंड के प्रभारी भी थे।

उन्‍होंने दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में BJP की सदस्‍यता ली। इस दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, BJP उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आर.पी.एन. सिंह जी का मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करता हूं। उनके साथ 2 अन्य साथी भी भाजपा में शामिल हुए हैं, मैं उनका भी पार्टी में स्वागत करता हूं।

यह भी पढ़ें : BJP में शामिल होने वाले कौन हैं पूर्व कांग्रेसी नेता RPN Singh?

वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद आर.पी.एन. सिंह ने कहा कि 32 सालों तक मैंने एक पार्टी में रहा ईमानदारी से, लगन से मेहनत की। परन्तु जिस पार्टी में इतने साल रहा अब वो पार्टी रह नहीं गई ना वो सोच रह गई जहां मैंने शुरूआत की थी।

मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए RPN Singh ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा था, ”आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद” उन्‍होंने यह भी लिखा था, ”यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान के लिए तत्पर हूं।”

RPN Singh का राजनीतिक करियर

RPN Singh
UP Election 2022

Ratanjit Pratap Narain Singh कुशीनगर के पडरौना की एक रॉयल फैमिली से आते हैं। उनके पिता कुशीनगर (उस समय के हाटा) से सांसद और इंदिरा गांधी की कैबिनेट में रक्षा राज्‍य मंत्री थे। RPN Singh के राजनीतिक करियर की बात करें तो वो 1996 से लेकर 2009 तक उत्तर प्रदेश विधानस‍भा के सदस्‍य रहे हैं।

वहीं पार्टी में उनकी भूमिका की बात करें तो वो 1997 से लेकर 1999 तक यूपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष थे और राष्‍ट्रीय कांग्रेस कमेटी के 2003 से लेकर 2006 तक सचिव भी थे। वहीं 2009 की 15वीं लोकसभा में वो पडरौना लोकसभा से सांसद का चुनाव जीते तो उन्हें यूपीए-2 में 2009 से 2011 तक State Road, Transport और Highways का Union Minister बनाया गया। बाद में वो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और कॉर्पोरेट मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री बने और 2013 से लेकर 2014 तक वो गृह राज्य मंत्री भी थे।

पत्रकार सोनिया सिंह से 2002 में RPN Singh ने की थी शादी

अगर व्यक्तिगत जिंदगी की बात की जाए तो आरपीएन सिंह की छवि एक मिलनसार नेता की रही है। साल 2002 में उन्होंने पत्रकार सोनिया सिंह से शादी की थी। सोनिया सिंह और आरपीएन सिंह की तीन बेटियां हैं। चुनावी हलफनामे में आरपीएन सिंह ने अपनी संपत्ति तेरह करोड़ इकतालीस लाख चालीस हजार बतायी थी।

UP Election 2022: जितिन प्रसाद के बाद आरपीएन सिंह पर सबकी नजर

आरपीएन सिंह को लेकर खबर है कि बीजेपी उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव में उतार सकती है। वहीं जितिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद सिंह तीसरे बड़े नेता होंगे जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए हैं। बताते चलें कि आरपीएन सिंह पिछड़ी जाति सैंथवार-कुर्मी से आते हैं। पूर्वांचल में सैंथवार जाति के लोगों की तादाद अच्छी है। कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया जैसे क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ भी मानी जाती है। आरपीएन सिंह को एक मजबूत संगठन कर्ता भी माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here