UP Election 2022: कांग्रेस को लगा झटका, RPN Singh ने दिया इस्तीफा; बीजेपी में होंगे शामिल

0
344
RPN Singh
UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आरपीएन सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं। उन्हें राहुल गांधी का करीबी भी माना जाता है। उम्मीद की जा रही है कि वो दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। RPN Singh कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी भी हैं।

RPN Singh congress

UP Election 2022: जितिन प्रसाद के बाद आरपीएन सिंह पर सबकी नजर

UP Election 2022: आरपीएन सिंह को लेकर खबर है कि बीजेपी उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव में उतार सकती है। वहीं जितिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद सिंह तीसरे बड़े नेता होंगे जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा रहे हैं। बताते चलें कि आरपीएन सिंह पिछड़ी जाति सैंथवार-कुर्मी से आते हैं। पूर्वांचल में सैंथवार जाति के लोगों की तादाद अच्छी है। कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया जैसे क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ भी मानी जाती है। आरपीएन सिंह को एक मजबूत संगठन कर्ता भी माना जाता है।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं

UP Election 2022: पहला चरण: 14 जनवरी को नोटिफिकेशन, 21 जनवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 24 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 27 जनवरी को, 10 फरवी को मतदान।

दूसरा चरण: 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 29 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 14 फरवरी को मतदान।

तीसरा चरण: 25 जनवरी को नोटिफिकेशन, 1 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 2 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 4 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 20 फरवरी को मतदान।

चौथा चरण : 27 जनवरी को नोटिफिकेशन, 3 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 4 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 7 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,23 फरवरी को मतदान।

पांचवां चरण : 1 फरवरी को नोटिफिकेशन, 8 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 9 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 11 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,27 फरवरी को मतदान।

छठा चरण : 4 फरवरी को नोटिफिकेशन, 11 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन ,14 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 16 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस , 3 मार्च को मतदान।

सातवां चरण: 10 फरवरी को नोटिफिकेशन, 17 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 18 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 21 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 7 मार्च को मतदान।

UP Election 2022 से संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here