Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting : 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म, जानें कितने फीसदी पड़े वोट

0
13

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting : आज यानी शुक्रवार (26 अप्रैल) को देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान हुआ। भारत के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों वोटिंग हुई। दूसरे चरण में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र की 8, यूपी की 8, मध्य प्रदेश की 6, असम की 5 और बिहार की भी 5, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3 और जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर मतदान हुए।

इसके अलावा, मणिपुर में एक भाग मणिपुर बाहरी सीट का है, जहां एक सीट पर मतदान हुआ। जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे तक सभी 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत 50 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया। बता दें कि मतदान समाप्ति का समय वैसे तो शाम 6 बजे तक के लिए निर्धारित होता है, हालांकि उसके बाद केवल उन ही लोगों को वोट देने दिया जाता है जो लाइन में लगे हुए होते हैं।

मालूम हो कि आम चुनाव के इस दूसरे चरण में 88 लोकसभा सीटों पर 1202 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। अगर उम्मीदवारों की बात करें तो 1,098 पुरुष, 102 महिला और दो ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल हैं।

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting : कहां पड़े कितने वोट

चुनाव आयोग द्वारा जारी डेटा के मुताबिक, शाम 5 बजे तक सबसे अधिक 76.49 फीसदी मतदान त्रिपुरा में हुआ। जबकि सबसे कम 52.64 फीसदी मतदान उत्तर प्रदेश में हुआ है।

असम – 70.66 फीसदी
बिहार – 53.03 फीसदी
छत्तीसगढ़ – 72.13 फीसदी
जम्मू – 67.22 फीसदी
कर्नाटक – 63.90 फीसदी
केरल – 63.97 फीसदी
मध्य प्रदेश – 54.83 फीसदी
महाराष्ट्र – 53.51 फीसदी
मणिपुर – 76.06 फीसदी
राजस्थान – 59.19 फीसदी
त्रिपुरा – 76.49 फीसदी
यूपी – 52.64 फीसदी
पश्चिम बंगाल – 71.84 फीसदी

मतदान केंद्रों पर वोटिंग समाप्त होने के बाद EVM मशीनों को किया गया सील

गाजियाबाद के कविनगर में दूसरे चरण के मतदान समाप्त होने के बाद EVM मशीनों को अधिकारियों द्वारा सील किया गया। इसी तरह जिन-जिन मतदान केंद्रों पर वोटिंग समाप्त हो चुकी है वहां EVM मशीनों को अब सील किया जा रहा है।

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting Live:”विपक्ष को सफाई देने की जरूरत नहीं”- उमा भारती

बीजेपी नेता उमा भारती ने मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बात उमा भारती ने कहा कि पूरे भारत में जितना काम पीएम मोदी के 10 सालों के कार्यकाल में हुआ उतना कार्य पहले कभी ही नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि हमें विपक्ष को कोई भी सफाई देने की जरूरत नहीं है।

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting Live : मतदान पर बोले अभिनेता आशुतोष राणा-‘अपने…

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में वोट डालने के बाद अभिनेता आशुतोष राणा ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा, “आप देश में कहीं भी क्यों ना हों, हमें अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए। अभिनेता ने बताया की जब भी चुनाव होता है तो मैं हमेशा वोट डालने आता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं यह कहना चाहूंगा कि आप अपने वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।”

पीएम जवाब दें कि बिहार में कब फैक्ट्री लगेगी?…चीनी मिलों की चाय PM कब पीएंगे?”- मीसा भारती

RJD नेता मीसा भारती ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर कहा, “PM जो आरोप लगा रहे हैं क्या वे अपने नेताओं का बयान नहीं सुन रहे हैं? उनके नेता कह रहे हैं कि हमें 400 पार करना है क्योंकि हम संविधान में संशोधन करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, “PM मोदी बिहार आ रहे हैं तो जबाव क्यों नहीं दे रहे हैं कि 10 साल बीत गए, बिहार में कब फैक्ट्री लगेगी? चीनी मिलों की चाय PM कब पीएंगे?”

दोपहर 1 बजे तक किस राज्य में कितना फीसदी मतदान ?

दोपहर 1 बजे तक सबसे अधिक 54.47 फीसदी मतदान त्रिपुरा में हुआ। जबकि सबसे कम 31.77 फीसदी मतदान महाराष्ट्र में हुआ। त्रिपुरा समेत मणिपुर और छत्तीसगढ़ में मतदान का आंकड़ा 50 फीसदी क्रॉस कर चुका है।

  • असम- 46.31%
  • बिहार- 33.80%
  • छत्तीसगढ़- 53.09%
  • जम्मू और कश्मीर- 42.88%
  • कर्नाटक- 38.23%
  • केरल- 39.26%
  • मध्य प्रदेश- 38.96%
  • महाराष्ट्र- 31.77%
  • मणिपुर- 54.26%
  • राजस्थान- 40.39%
  • त्रिपुरा- 54.47%
  • उत्तर प्रदेश- 35.73%
  • पश्चिम बंगाल- 47.29%

UP के गौतम बुद्ध नगर में 1 बजे तक इतना फीसदी हुआ मतदान, जानें नोएडा के आंकड़े

 नोएडा- 32.46 %

 दादरी- 36.43 %

 जेवर- 37.22 %

 सिकंदराबाद- 39.71 %

 खुर्जा- 37.69 %

कुल मतदान प्रतिशत – 36.06%

“मतदाताओं ने PM के कार्यकाल को देखा है”- जयंत चौधरी

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने मथुरा में मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “मतदाताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को देखा है, 10 साल के कार्यों को देखा है और वे उससे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, “महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार जो भी फैसला लेगी उसमें हम उनके साथ हैं।”

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting Live: वृद्ध महिला ने पेश की मिसाल! एम्बुलेंस में पहुंचीं वोट देने

यूपी के गौतमबुद्धनगर निर्वाचन क्षेत्र से वोटिंग का वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है की एक वृद्ध हार्ट पेशंट, जिनकी उम्र 75 वर्ष बताई जा रही है, वो मतदान करने के लिए नोएडा के मतदान केंद्र पहुंची। बताया जा रहा है कि कुछ ही समय पहले इनकी हार्ट सर्जरी हुई थी।

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting Live : सुबह 11 बजे तक यूपी में 24 फीसदी मतदान हुआ

यूपी में दूसरे दौर में 8 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक राज्य में 24.31 फीसदी मतदान हुआ। यूपी में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा की लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting Live : सुबह 11 बजे तक मतदान के आंकड़े

सुबह 11 बजे तक सबसे अधिक 36 फीसदी मतदान त्रिपुरा में हुआ। जबकि सबसे कम करीब 19 फीसदी मतदान महाराष्ट्र में हुआ।

  • असम- 27.43%
  • बिहार- 21.68%
  • छत्तीसगढ़- 35.47%
  • जम्मू और कश्मीर- 26.61%
  • कर्नाटक- 22.34%
  • केरल- 25.61%
  • मध्य प्रदेश- 28.15%
  • महाराष्ट्र- 18.83%
  • मणिपुर- 33.22%
  • राजस्थान- 26.84%
  • त्रिपुरा- 36.42%
  • उत्तर प्रदेश- 24.31%
  • पश्चिम बंगाल- 31.25%

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting Live : ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने डाला वोट

केरल के तिरुवनंतपुरम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) प्रमुख एस.सोमनाथ ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे मतदान करके बहुत खुशी हो रही है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे पोलिंग बूथ आकर मतदान करें। जिन भी लोगों ने अब तक मतदान नहीं किया उनसे मैं कहना चाहूंगा कि संकोच न करें, आएं और मतदान करें।”

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting Live : दूसरे चरण में किस पार्टी के कितने प्रत्याशी?

  • BJP-70
  • CONGRESS-70
  • BSP-74
  • CPM-18
  • CPI-5
  • JDU-5
  • RJD-2
  • SP-4

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने डाला वोट

कर्नाटक के चामराजनगर के हुंडी गांव, वरुणा के मतदान केंद्र में प्रदेश मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वोट डाला।

चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में इन 88 सीटों में से 52 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई थी। जबकि, कांग्रेस को 18 सीटें हासिल हुई थी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here