Padma Shri Award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं, जानें यहां

0
49019
Padma Shri Award Benefits
Padma Shri Award Benefits

Padma Shri award भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला (Arts), शिक्षा (Education), उद्योग (Industry), साहित्य (Literature), विज्ञान (Science), खेल(Sports), चिकित्सा (Medicine), समाज सेवा (Social Service) और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। हर साल भारत सरकार की तरफ से इसकी घोषणा की जाती।

क्या-क्या मिलती है सुविधाएं

भारत रत्न और अन्य पुरस्कारों की तुलना में पद्म श्री प्राप्त करने वालों को बहुत अधिक लाभ नहीं मिलता है। पद्म श्री पुरस्कार सिर्फ एक सम्मान है। रियायत के संदर्भ में कोई नकद भत्ता या कोई सुविधा/लाभ नहीं मिलता है।पद्म पुरस्कार बिना किसी नकद पुरस्कार के साथ मिलते हैं। प्राप्तकर्ताओं को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र और एक पदक दिया जाता है।

भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में यह चौथा पुरस्कार है इससे पहले क्रमश: भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण का स्थान है। इसके अग्रभाग पर, “पद्म” और “श्री” शब्द देवनागरी लिपि में अंकित रहते हैं। 2021 (आजतक) तक, 3225 व्यक्ति इस पुरस्कार को प्राप्त कर चुके हैं।

Bharat Ratna मिलने वाले को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

भारत रत्‍न वाले को क्या मिलती है सुविधाएं

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को भारत के राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाणपत्र और एक पदक प्राप्त होता है। पदक पीपल के पत्ते के रूप में होता है, जो लगभग 5.8 सेमी लंबा, 4.7 सेमी चौड़ा और 3.1 मिमी मोटा होता है। यह टोंड कांस्य से बना होता। इसके अग्रभाग पर 1.6 सेमी व्यास में सूर्य की प्रतिकृति उकेरी गई है, जिसके नीचे देवनागरी लिपि में भारत रत्न शब्द उकेरे गए होते हैं।

भारत रत्न जिन्हें मिलता है उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है।

प्रथम पद्मश्री अवार्ड

देश का पहला पद्म श्री अवार्ड ओलंपियन Balbir Singh Dosanjh को दिया गया था। बॉलीवुड में किसी अभिनेत्री को पहला पद्म श्री अवार्ड नर्गिस दत्‍त को दिया गया था।

रामविलास पासवान को मिला मरणोपरांत पद्म भूषण

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके बेटे चिराग पासवान (chirag paswan) को पुरस्कार दिया। राष्ट्रपति रामना​थ कोविंद ने मंगलवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

Sushma Swaraj को मरणोपरांत पद्म विभूषण

इससे पहले सोमवार को बीजेपी की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज (Sushma Swaraj) को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने उनका पुरस्कार लिया। खेल के क्षेत्र में टोक्‍यों ओलंपिक में मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 2020 के ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) को पद्म श्री पुरस्कार (Padma Shri Award) दिया गया।

कंगना रनौत और अदनान सामी को Padma Shri

फिल्‍म के क्षेत्र से आने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को पद्म श्री पुरस्कार 2020 मिला है। अपने गाने के लिए मशहूर गायक अदनान सामी (Adnan Sami) को भी पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। वहीं प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा (Pandit Chhannulal Mishra) को पद्म विभूषण पुरस्कार 2020 दिया गया है

यह भी पढ़ें: Padma Awards 2020: Sushma Swaraj को मरणोपरांत पद्म विभूषण, Rani Rampal और Kangana Ranaut को मिला पद्मश्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here