Bharat Ratna मिलने वाले को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

0
3118
Bharat Ratna, bharat ratna winners,bharat ratna 2021

Bharat Ratna भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। किसी भी क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए देश की सरकार लोगों को यह सम्मान देती है। भारत सरकार की तरफ से भारत रत्न जिन्हें दिया जाता है उन्हें एक प्रमाणपत्र और एक तमगा दिया जाता है। इस सम्मान के साथ कोई रकम नहीं दी जाती है। हालांकि सरकारी महकमों की तरफ से कई तरह के लाभ भारत रत्न को दिए जाते हैं। भारत रत्न की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की थी। 1954 में सर्वप्रथम भारत रत्न सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी. वी. रमन को दिया गया था।

क्या-क्या सुविधाएं मिलती है?

भारत रत्न जिन्हें मिला होता उन्हें अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए न्यौता दिया जाता है। सरकार वॉरंट ऑफ़ प्रिसिडेंस में उन्हें जगह देती है। जिन्हें भारत रत्न मिलता है, उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है।

कैसा होता है भारत रत्न?

भारत रत्न तांबे के बने पीपल के पत्ते जैसा होता है। जो 59 मिमी. लंबा, 48 मिमी. चौड़ा और 3. मिमी. मोटा होता है। इसमें सामने की तरफ प्लेटिनम से सूरज का चित्र बना होता है। पूरे रत्न की किनारी को प्लेटिनम से बनाया जाता है। भारत रत्न के सामने की तरफ सूरज के चिह्न के साथ हिन्दी में ‘भारत रत्न’ लिखा होता है। इसके पीछे की तरफ अशोक स्तम्भ का चिह्न बना होता है और साथ में ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होता है। इसके साथ एक सफेद रिबन भी लगा होता है ताकि इसे पहनने में असुविधा न हो।

कैसा होता है पद्म भूषण?

इस पुरस्कार के साथ जो पदक दिया जाता है उसका व्यास 27 मिमी होता है। यह गोलाकार होता है। पदक के अग्र भाग के केन्द्र में एक कमल का फूल उभरा हुआ होता है और उसके उपर देवनागरी लिपि मे “पद्म और नीचे “भूषण” लिखा जाता है।

Sushma Swaraj को मरणोपरांत पद्म विभूषण

इससे पहले सोमवार को बीजेपी की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने उनका पुरस्कार लिया। खेल के क्षेत्र में टोक्‍यों ओलंपिक में मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 2020 के ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़ें: Padma Awards 2020: Sushma Swaraj को मरणोपरांत पद्म विभूषण, Rani Rampal और Kangana Ranaut को मिला पद्मश्री

Padma Shri award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं, जानें यहां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here