Russia Ukraine War: पुतिन ने किया यूक्रेन पर जंग का ऐलान, कहा- कोई भी देश बीच में आया तो परिणाम सोच से भी होगा बुरा

0
385
Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर संभावित रूसी आक्रमण को लेकर वहां तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं अब रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जंग का ऐलान कर दिया हैं। इतना ही नहीं पुतिन ने कहा कि अगर कोई जंग में आएगा तो परिणाम और भी खतरनाक होगा। यूक्रेन और रूस के बीच अब युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं। एएफपी से मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को सुबह यूक्रेन के शहर में पांच विस्फोटों की आवाज भी लोगों द्वारा सुनी गई है। इससे पहले यूक्रेन के पूर्वी हिस्से और कीव से विस्फोट की खबरें आई थीं। एएफपी ने जानकारी दी है कि कीव (Capital of Ukraine) में एक जोरदार धमाका सुना गया है।

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: रूस के राष्‍ट्रपति ने कहा यूक्रेन पर कब्जा नहीं करना चाहते

हालांकि रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन पर कब्जे का कोई इरादा नहीं बनाया है। सभी फैसले हो चुके हैं। एएफपी की खबर के मुताबिक पुतिन ने यूक्रेन की सेना से हथियार डालने को कहा है और घर जाने को कहा है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन नहीं माना तो जंग होकर रहेगी। इतना ही नहीं रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के आदेश दिये हैं। पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा कर दी है। साथ ही यह भी दावा किया कि उनका मकसद नागरिकों की रक्षा करना है।

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

खून-खराबे के लिए यूक्रेन का ‘‘शासन” है जिम्मेदार

पुतिन ने टेलीविजन पर अपने एक संबोधन में कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में रूस यह कार्रवाई कर रहा है। पुतिन ने कहा कि खून-खराबे के लिए यूक्रेन का ‘‘शासन” जिम्मेदार है। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

यूक्रेन में देशव्यापी इमरजेंसी की घोषणा

यूक्रेन के सांसदों ने देशव्यापी इमरजेंसी लगाने के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के आदेश को मंजूरी दे दी है। देशव्यापी इमरजेंसी(आपातकाल) गुरुवार 24 फरवरी से शुरू होकर 30 दिन तक जारी रहेगाी

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

रूस के खिलाफ प्रतिबंध
पश्चिमी देश(आर्मीनिया,अज़रबैजान,बहरीन,ईरान,इराक) जैसे देशों ने रूस के खिलाफ कई प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है। वहीं मॉस्को(Moscow Capital of Russia) ने भी यूक्रेन स्थित अपने दूतावास परिसरों को खाली कर वहां से राजनयिक कर्मियों को निकाल लिया है। यूक्रेन ने भी अपने नागरिकों से रूस छोड़ने का आग्रह किया है।

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति की तुलना हिटलर से की

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन(Joe Biden) ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले की निंदा की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इससे मानव जीवन को विनाशकारी नुकसान होगा। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तुलना हिटलर से की है।

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here