Yogi Adityanath की बचपन की तस्वीर को केंद्रीय मंत्री ने किया शेयर, लिखा-पैरों में हवाई चप्पल लेकिन मन में जन सेवा का संकल्प..

0
295
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह (Central Minister Hardeep Singh Puri) पुरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (UP CM Yogi Adityanath) की एक तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीर में योगी आदित्यनाथ उबड़ खाबड़ जमीन पर रखी हुई कुर्सी पर बैठे हैं। पैर में हवाई चप्पल है। चेहरे पर आज वाली मंद मुस्कान है। योगी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसे 38.8K लाइक्स मिल चुके हैं। 4.6K लोगों ने रिट्वीट किया है। वहीं कमेंट पर कमेंट लोग किए जा रहे हैं। हरदीप पुरी द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर उनके गांव उत्तराखंड के पंचुर में उनके घर के सामने की है।

Yogi Adityanath की तस्वीर पर जनता का प्यार

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

हरदीप पुरी ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, छोटे से गाँव का साधारण सा बालक। तन पे पुराने कपड़े, पैरों में हवाई चप्पल लेकिन मन में जन सेवा का संकल्प। साइंस में ग्रेजुएशन करके जन सेवा में पूर्णतः समर्पित होने के पहले की उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के बचपन की एक फ़ोटो।

चुनावी मौसम में योगी की इस तस्वीर को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे 312 सीटें देकर यूपी की जनता ने साबित कर दिया था कि योगी आदित्यानाथ उनके लिए कितने अहम हैं। जनता समय के साथ साबित करती रहती है।

Yogi Adityanath का जन्म

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

तस्वीर में नजर आ रहे योगी आदित्यनाथ तब अजय सिंह बिष्ट के नाम से जाने जाते थे। उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ था। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। 20 अप्रैल 2020 को योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया।

योगी आदित्‍यनाथ ने गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित में बीएससी किया है। वह लोकसभा में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के सांसदों की सूची में भी शामिल हैं। योगी, 1998 में वह पहली बार गोरखपुर से सांसद चुने गए। 12वीं लोकसभा में जब वे सांसद बनकर पहुंचे तब उनकी उम्र महज 26 साल थी। इसके बाद आदित्यनाथ 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी लगातार सांसद चुने गए। सितंबर 2014 में उनके गुरु महंत अवेद्यनाथ के समाधि लेने के बाद वह गोरक्षपीठाधीश्‍वर बने। 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद योगी ने गोरखपुर सांसद की सीट छोड़ी और मुख्यमंत्री बने। अभी वे विधान परिषद सदस्य हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here