Akhilesh Yadav ने ब्राह्मण वोटरों के सामने फेंका परशुराम का पैंतरा, कहा- ‘सच्ची आस्था से ही निकलता है सच्ची राजनीति का रास्ता’

0
383
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंके हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने एक बार फिर प्रदेश के ब्राह्मण वोटरों के सामने परशुराम का पैंतरा फेंका है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा का आज से 10वां चरण की रविवार को शुरू हुआ।

लखनऊ के एससीएल से शुरू हुई अखिलेश की विजय रथ यात्रा तकरीबन 15 किलोमीटर के बाद मोहरा कला गांव में समाप्त हुई। वहां पहुंचकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परशुराम मंदिर का उद्घाटन भी किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि परशुराम जी के दर्शन करके ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद मांगा। सपा प्रमुख ने कहा कि सच्ची आस्था से ही निकलता है, जन-कल्याण की सच्ची राजनीति का रास्ता।

Akhilesh Yadav ने कहा, किसान, नौजवान व्यापारी बदलाव चाहते हैं

इस मंदिर में परशुराम का 68 फीट ऊंचा फर्सा (परशुराम का शस्त्र ) है। Akhilesh Yadav ने कहा नया वर्ष तारीख बदलने से आया है हमें उम्मीद है इस नए वर्ष में उत्तर प्रदेश में भी बदलाव होगा। अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में जनसभा से कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान, नौजवान व्यापारी तथा अन्य प्रत्येक वर्ग उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहता है। लगभग साढ़े 4 साल से ज्यादा के समय में उत्तर प्रदेश की जनता को दुख, तकलीफ और परेशानी मिली है, जहां विकास होना चाहिए था। आज विकास पूरी तरह से ठप दिखाई दे रहा है। विकास आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

इसे आगे सपा सुप्रीमों Akhilesh Yadav ने कहा कि सूबे में बिजनेस को बढ़ावा मिलना चाहिए था। लेकिन इस सरकार ने ऐसा नहीं किया। जिसके कारण आज महंगाई बढ़ी है, बेरोजगारी बढ़ी है। किसी भी आंकड़े को देख लेीजिए आज यूपी हर मामले में पिछड़ा दिखाई दे रहा है। विजय रथ यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

Akhilesh Yadav ने चकगजरिया से विजय रथ यात्रा की शुरूआत की

उन्होंने कहा कि जिस चकगजरिया स्थान से हम लोग अपनी विजय रथ यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। यह स्थान वो है, जहां एक समय पर जंगल था, डेयरी का थोड़ा बहुत काम होता था। सपा सरकार में बना चकगजरिया ना केवल लखनऊ के लिए बल्कि देश के लिए उदाहरण है।

पुष्पराज जैन पर हुई इनकम टैक्स की छापेमारी पर अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जैन समाज अल्पसंख्यक है, जैन समाज मेहनती है, सरकार इस समाज का शोषण कर रही है। यह छापेमारी भी इसी शोषण का एक हिस्सा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 2022 में सत्ता परिवर्तन और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर वर्ग को साथ लेकर प्रदेश का विकास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Kashi vishwanath corridor: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा-सपा सरकार में करोड़ों का हुआ आवंटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here