Gujrat Titans होगा अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का नाम, हार्दिक पांड्या को सौंपी गई टीम की कप्तानी

0
467
Hardik Pandya
Hardik Pandya

IPL 2022 की नई टीम अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस टीम का नाम Gujrat Titans रखा गया है। स्टार स्पोर्ट्स पर बुधवार को टीम के नए नाम का ऐलान कर दिया गया है। इससे पहले ऐसी खबर आ रही थी कि इस टीम का नाम अहमदाबाद टाइटंस है। लेकिन अब इस टीम के नाम की आधिकारिक घोषणा हो गई और इस टीम का नाम गुजरात टाइटंस रखा गया है।

Gujrat Titans होगा नए टीम का नाम

Gujrat Titans
HARDIK PANDYA

12 और 13 फरवरी को आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन होना है। उससे पहले टीम ने ऐलान किया कि इस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। वहीं टीम का कोच आशीष नेहरा को बनाया गया है। गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपने नाम का ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, ‘शुभारंभ।’ इससे पहले, आईपीएल में गुजरात की टीम 2016 और 2017 में रही थी। उस समय राजकोट फ्रेंचाइजी ने अपना नाम गुजरात लॉयंस रखा था और सुरेश रैना उसक टीम के कप्तान थे। 

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान को टीम ने (15-15 करोड़) और युवा ओपनर शुभमन गिल को (8 करोड़) में खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। सीवीसी कैपिटल के पास अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक है। सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी हासिल की थी। अहमदाबाद के अलावा लखनऊ फ्रेंचाइजी भी आईपीएल की नई टीम है। 

संबंधित खबरें:

IND vs WI: दूसरे वनडे में West Indies ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

New Zealand Women’s ने जीती टी20 सीरीज, India Women’s Team की निराशाजनक शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here