ICC ने Women’s World Cup 2022 के बाद मोस्ट वैल्यूएबल टीम का किया ऐलान, इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

0
307
AUSTRALIA WOMENS

ICC Women’s World Cup 2022 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता है। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को बुरी तरह हराकर सातवीं बार खिताब पर कब्जा किया। अब आईसीसी ने वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 की मोस्ट वैल्यूएबल टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारत की एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का दबदबा देखने को मिला।

ICC

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मेग लैनिंग को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 की मोस्ट वैल्यूएबल टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं एलिसा हीली समेत चार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई है। विकेटकीपर बैटर एलिसा हीली ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में शतक जड़ा था। उन्होंने फाइनल में 170 रनों की पारी खेली थी, जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड जीत हासिल की।

वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 का चयन आईसीसी के क्रिस टेटली द्वारा बुलाई गई एक पैनल द्वारा किया गया है, जिसमें कमेंटेटर लिसा स्टालेकर, नासिर हुसैन और नताली जर्मनोस और पत्रकार आलोक गुप्ता और क्रिस्टी हैविल पैनल के अन्य सदस्य थे। इस टीम का उपकप्तान रेचल हेंन्स को चुना गया है। इस प्लेइंग इलेवन में चार ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, 3 साउथ अफ्रीका के 3 , इंग्लैंड के 2 और एक वेस्टइंडीज और एक बांग्लादेश के खिलाड़ी को शामिल किया गया है।  वहीं, 12वीं खिलाड़ी इंग्लैंड की है।

ICC वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 की मोस्ट वैल्यूएबल टीम  

लौरा वॉलवार्ट (साउथ अफ्रीका)
एलीसा हीली (विकेटकीपर) (ऑस्ट्रेलिया)
मेग लैनिंग (कप्तान) (ऑस्ट्रेलिया)
रचेल हेन्स (ऑस्ट्रेलिया)
नेट स्कीवर (इंग्लैंड)
बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)
हीली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)
मारिजैन कैप  (साउथ अफ्रीका)
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका)
सलमा खातून (बांग्लादेश)

12वीं खिलाड़ी: चार्ली डीन (इंग्लैंड)

संबंधित खबरें

ICC Women’s World Cup 2022 के फाइनल में Alyssa Healy ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी

ICC Women’s World Cup 2022 में Alyssa Healy ने किया धांसू प्रदर्शन, वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली महिला बनी, जीत के बाद पति के साथ आई नजर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here