Home Tags ICC Women's World Cup 2022

Tag: ICC Women's World Cup 2022

ICC ने Women’s World Cup 2022 के बाद मोस्ट वैल्यूएबल टीम...

0
ICC Women's World Cup 2022 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता है। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को बुरी तरह हराकर सातवीं बार खिताब पर कब्जा किया। अब आईसीसी ने वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 की मोस्ट वैल्यूएबल टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारत की एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का दबदबा देखने को मिला।

Australia महिला टीम की बैटर Alyssa Healy ने संन्यास की खबर...

0
Australia महिला टीम की बैटर Alyssa Healy ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलकर अपनी टीम को सातवीं बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता दिया। हीली ने फाइनल मुकाबले में 170 रनों की पारी खेली। उनका यह स्कोर वर्ल्ड कप में (पुरुष एंव महिला) अब तक का किसी भी खिलाड़ी का सर्वाेच्च स्कोर है। मैदान के अंदर अपनी प्रदर्शन से सबका दिल जीतने वाली हीली ने मैदान के बाहर अपने जवाब से सबका दिल जीत लिया।

ICC Women’s World Cup 2022 में Alyssa Healy ने किया धांसू...

0
ICC Women's World Cup 2022 के फाइनल मुकाबले में Alyssa Healy की शानदार पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फाइनल मुकाबले में 71 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। एलिसा हीली के धांसू पारी के सहारे ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की नैट साइवर ने नाबाद 148 रनों की पारी के बावजूद पूरी टीम 285 रन ही बना पाई।

ICC Women’s World Cup 2022 के फाइनल में Alyssa Healy ने...

0
ICC Women's World Cup 2022 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बैटर Alyssa Healy ने ऐसी पारी खेली, जिससे कई रिकॉर्ड अपने नाम कर ली। एलिसा हीली ने फाइनल मैच में 170 रनों की शानदार पारी खेली। हीली का वनडे में यह पांचवां और इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने सेमीफाइनल में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। हीली का यह स्कोर आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी बल्लेबाज (पुरुष एवं महिला) द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

ICC Women’s World Cup 2022 के फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया महिला...

0
ICC Women's World Cup 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 157 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी तक अजेय रही है। सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 45 ओवर में 3 विकेट खोकर 305 रन बनाए। जिसमें एलिसा हीली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेलते हुए 129 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 148 रनों पर सिमट गई।

ICC Women’s ODI Player Rankings में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ फायदा,...

0
ICC Women's ODI Player Rankings में भारतीय कप्तान मिताली राज को जबर्दस्त फायदा हुआ है। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हारकर सेमीफाइनल से बाहर होने के बावजूद मिताली ने महिला वनडे रैंकिंग में सुधार किया है। वह दो स्थानों की छलांग के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई हैं। मिताली के अब 686 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी टॉप-10 में बनी हुई है और उनके 669 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं।

ICC Women’s World Cup 2022 में भारतीय टीम “नो बॉल और...

0
ICC Women's World Cup 2022 में भारतीय टीम अपनी गलती से वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। लीग मैच के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम अंत समय में नो बॉल डालकर मुकाबले को गंवा दिया। इस वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा, लेकिन कुछ करीबी मैच गंवाने का खामियाजा टीम को वर्ल्ड कप से बाहर होकर उठाना पड़ा। अंतिम मैच में कुछ खराब फील्डिंग और कुछ खराब फैसले के कारण टीम का सफर इस टूर्नामेंट से समाप्त हो गया। झूलन गोस्वामी का चोटिल होना भी भारतीय टीम के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। झूलन गोस्वामी अगर ये मैच खेल रहीं होती तो शायद परिणाम कुछ और हो सकता था।

ICC Women’s World Cup 2022 के “करो या मरो” मुकाबले में...

0
ICC Women's World Cup 2022 के 28वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। भारतीय टीम के इस हार से वेस्टइंडीज को फायदा हुआ और वो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 7 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।

ICC Women’s World Cup 2022 में इंग्लैंड की महिला टीम सेमीफाइनल...

0
ICC Women's World Cup 2022 के 27वें मुकाबले में इंग्लैंड की महिला टीम ने बांग्लादेश को 100 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी। इंग्लैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने सभी विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी।

ICC Women’s World Cup 2022 के लिए भारतीय महिला टीम का...

0
ICC Women's World Cup 2022 में रविवार को भारतीय महिला टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। 27 मार्च को भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। ये मुकाबला अगर भारतीय महिला टीम जीत जाती है तो वो सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। अगर इस मुकाबले में भारतीय टीम तो सफर समाप्त हो जाएगा। क्योंकि भारतीय टीम की रनरेट भी उतना अच्छा नहीं है।

Related News

PRAJWAL REVANNA ‘SEX VIDEO’ CASE : विदेश भागे प्रज्वल रेवन्ना को...

0
सेक्स स्कैंडल और महिलाओं से यौन शोषण का आरोपी प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर भाग चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा (HD Deve...
Ayodhya पंहुचे Bollywood Stars दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय… खंडित हो गई लड्डू गोपाल की मूर्ति? पहली सर्दी में कैसे रखें बेबी का ख्याल? सर्दियों में इससे गर्म और कुछ नहीं!