Home Tags ICC Women's World Cup 2022

Tag: ICC Women's World Cup 2022

ICC Women’s World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार चौथी जीत...

0
ICC Women's World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर लगातार चारों मुकाबले जीत ली। वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद लगातार दो हार से टीम की हालत खराब हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी तक वर्ल्ड कप में अजेय रही है। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।

ICC Women’s World Cup 2022 में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को...

0
ICC Women's World Cup 2022 में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर नया इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 20 साल बाद यह पहली जीत है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 235 रन बनाए। जिसे अफ्रीकी टीम से 4 गेंद रहते सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार तीसरी जीत है, जबकि इंग्लैंड को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

ICC Women’s World Cup 2022 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर...

0
ICC Women's World Cup 2022 में बांग्लादेश की महिला टीम ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 9 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। पहली बार महिला वर्ल्ड कप खेल रही बांग्लादेश की टीम की यह पहली जीत है। जबकि पाकिस्तान को अपने तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 225 रन ही बना सकी।

ICC Women’s World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने रचा...

0
ICC Women's World Cup 2022 के 11वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 141 रनों से हराकर मुकाबले को 141 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड पर 100वीं जीत है और पुरूषों को पछाड़ते हुए ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। अभी तक पुरूष क्रिकेट में भी कोई टीम किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ 100 जीत दर्ज नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तीन मुकाबले में तीनों में जीत हासिल की है।

ICC Women’s World Cup 2022 में भारतीय महिला टीम के हेड...

0
ICC Women's World Cup 2022 में भारतीय महिला टीम को 12 मार्च को अपना तीसरा मैच खेलना है। इस मैच से पहले भारतीय महिला टीम के हेड कोच रमेश पवार ने सीनियर खिलाड़ियों को कटघरे में खड़ा किया है। इसके अलावा बैटर्स को खरी-खोटी सुनाई है। भारतीय महिला टीम ने पहला मैच जीता था, वहीं दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

ICC Women’s World Cup में पाकिस्तान की विकेटकीपर Sidra Nawaz ने...

0
ICC Women's World Cup में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के विकेटकीपर Sidra Nawaz ने ऐसा कैच लिया जिस देखकर सभी हैरान रह गए। कुछ को तो महेंद्र सिंह धोनी की याद भी आ गई। आईसीसी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से इस कैच का वीडियो शेयर किया गया है। सिद्रा ने डायना बेग की गेंद पर दक्षिण अफ्रीकी बैटर तजमिन ब्रिट्स का जबर्दस्त कैच लपका।

ICC Women’s World Cup 2022 में Deandra Dottin ने पकड़ा ऐसा...

0
ICC Women's World Cup 2022 में खेले गए 7वें मुकाबले में वेस्टइंडीज की Deandra Dottin ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसकी हर कोई तारीफ कर रही हैं। इंग्लैंड की विनफील्ड हिल का जो कैच डॉटिन ने ऐसा कैच लपका, जिसे देखकर सबके होश उड़ गए। इस कैच को महिला क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार कैच में शामिल किया जा सकता है।

ICC Women’s World Cup 2022 में वेस्टइंडीज की महिला टीम ने...

0
ICC Women's World Cup 2022 का 7वां मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की है। वेस्टइंडीज की महिला टीम ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हराया। इंग्लैंड की महिला टीम की इस वर्ल्ड कप लगातार दूसरी हार है। वेस्टइंडीज की टीम ने वुमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ ये पहली जीत है। इससे पहले खेले गए चार मुकाबलों में वेस्टइंडीज की महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

ICC Women’s World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत,...

0
ICC Women's World Cup 2022 ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेटों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। पाकिस्तान महिला टीम की वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार है। पाकिस्तान को पहले मुकाबले में भारत से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी मैच में भी पाकिस्तान की टीम वापसी नहीं कर सकी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।

ICC Women’s World Cup 2022 में न्यूजीलैंड ने हासिल की पहली...

0
ICC Women's World Cup 2022 में न्यूजीलैंड महिला टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। वर्ल्ड कप का मेजबानी इस बार न्यूजीलैंड के पास ही है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की महिलाओं ने शानदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को 9 विकेटों से हरा दिया। न्यूजीलैंड महिला टीम की बैटर सूजी बेट्स ने इस मुकाबले में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Related News

Ayodhya पंहुचे Bollywood Stars दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय… खंडित हो गई लड्डू गोपाल की मूर्ति? पहली सर्दी में कैसे रखें बेबी का ख्याल? सर्दियों में इससे गर्म और कुछ नहीं!