ICC Women’s World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने रचा इतिहास, इस मामले में पुरुषों को भी छोड़ा पीछे

0
1257

ICC Women’s World Cup 2022 के 11वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 141 रनों से हराकर मुकाबले को 141 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड पर 100वीं जीत है और पुरूषों को पछाड़ते हुए ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। अभी तक पुरूष क्रिकेट में भी कोई टीम किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ 100 जीत दर्ज नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तीन मुकाबले में तीनों में जीत हासिल की है।

ICC Women’s World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया की लगातार तीसरी जीत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत धीमी रही। 10वीं ओवर में हीली 15 रन बनाकर आउट हो गई। पहला झटका 37 के स्कोर पर लगा, उसके बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। 30 ओवर तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 113 रन बना लिया था।

इसके बाद एलिस पैरी का साथ देने आई ताहलिया मैकग्रा ने 57 रनों की शानदार पारी खेल पैरी के साथ 101 रन की साझेदारी की। 45वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने पैरी विकेट खोया जब स्कोर 214 रन था, उस समय फिर लगने लगा था कि टीम 250 का आंकड़ा नहीं छू पाएगी, तभी गार्डनर ने आकर 18 गेंदों पर 4 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 48 रनों की धुआंधार पारी खेली और टीम को 269 के स्कोर तक पहुंचाया।

ICC Women's World Cup 2022

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर दिखी। 5वें ओवर में कप्तान सोफी डिवाइन का विकेट खोने के बाद संभल नहीं पाई। सूजी बेट्स, अमेलिया केर भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाई। पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाली एमी सैटरथवेट ने 44 रनों की पारी खेली, मगर दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला और लगातार विकेट गिरते रहे। न्यूजीलैंड की टीम 30 ओवर में ही सिमट गई।

वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

100 Aus Women vs NZ Women
93 for Ind Men vs SL Men
92 for Aus Men vs NZ Men
92 for Pak Men vs SL Men
84 for Aus Men vs Eng Men

संबंधित खबरें

ICC Women’s World Cup 2022 में न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला टीम को दी करारी शिकस्त, भारतीय टीम की वर्ल्ड कप में पहली हार

ICC Women’s World Cup 2022 में भारतीय महिला टीम के हेड कोच ने ली क्लास, सीनियर खिलाड़ियों पर साधा निशाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here