ICC Women’s World Cup 2022 में भारतीय महिला टीम के हेड कोच ने ली क्लास, सीनियर खिलाड़ियों पर साधा निशाना

0
297

ICC Women’s World Cup 2022 में भारतीय महिला टीम को 12 मार्च को अपना तीसरा मैच खेलना है। इस मैच से पहले भारतीय महिला टीम के हेड कोच रमेश पवार ने सीनियर खिलाड़ियों को कटघरे में खड़ा किया है। इसके अलावा बैटर्स को खरी-खोटी सुनाई है। भारतीय महिला टीम ने पहला मैच जीता था, वहीं दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

ICC Women’s World Cup 2022 में भारतीय टीम को अधिक जिम्मेदारी से खेलना होगा

न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार में भारतीय बैटर्स में जज्बे के अभाव से हैरान पवार ने सीनियर खिलाड़ियों से शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अधिक जिम्मेदारी लेकर खेलने को कहा। भारतीय टॉप ऑर्डर एक बार फिर नाकाम रहा और पहले मैच 20 ओवर में 50 रन ही बना सके। जीत के लिए 261 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 198 रन ही बना सकी। पवार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले कहा कि यह ऐसा दिन था जब चीजें हमारे अनुकूल नहीं रहीं। ईमानदारी से कहूं तो पहले 20 ओवर में बल्लेबाजी देखकर मैं हैरान था।

ICC Women's World Cup 2022

उन्होंने कहा कि हम पिछले छह मैचों में प्रदर्शन को देखें तो हम अपनी रणनीति पर बखूबी अमल कर रहे थे। उन्होने कहा कि टीम को टूर्नामेंट से पहले तैयारी का भरपूर समय मिला और अब प्रदर्शन करने का समय है। उन्होंने कहा कि मिताली, स्मृति और झूलन जैसे सीनियर खिलाड़ियों को अब अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर मैच जिताने होंगे। इससे युवा खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि अब प्रदर्शन करके दिखाने का समय है।

उन्होंने कहा कि हम पिछले महीने से प्रैक्टिस कर रहे हैं। हम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया गए और न्यूजीलैंड जल्दी पहुंचे। हमें प्रैक्टिस का पूरा समय मिला और अब मैदान पर प्रदर्शन कर दिखान का समय है। भारत के पूर्व स्पिनर ने कहा कि यह जरूरू है कि पहले दस ओवर में जज्बे के साथ बल्लेबाजी की जाए। इस वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं है लेकिन यह अच्छी विकेट थी। हम हालांकि पहले 20 ओवरों में पिछड़ गए थे।

संबंधित खबरें

ICC Women’s World Cup 2022 में न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला टीम को दी करारी शिकस्त, भारतीय टीम की वर्ल्ड कप में पहली हार

ICC Women’s World Cup 2022 में वेस्टइंडीज की महिला टीम ने पहली बार इंग्लैंड को हराया, रोमांचक मुकाबले को 7 रनों से जीता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here