Home Tags ICC Women's World Cup 2022

Tag: ICC Women's World Cup 2022

IND W vs PAK W: भारतीय महिला टीम के बल्लेबाजों ने...

0
IND W vs PAK W: ICC Women World Cup 2022 में भारत ने अपने पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए। इस मैच में भारतीय टीम ने सातवें विकेट के लिए बड़ी साझेदारी की। पूजा वस्त्राकर और स्नेह राणा ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। एक समय टीम 114 रनों पर 6 बल्लेबाजों को गंवा चुकी थी। उसके बाद दोनों ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और पाकिस्तान को 245 रनों का लक्ष्य दिया।

Anisa Mohammed ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 300 विकेट लेने वाली...

0
ICC Womens’s World Cup के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से हराकर जीत के साथ शुरुआत की है। वेस्टइंडीज के Anisa Mohammed ने अपने करियर का 300वां विकेट पूरा किया। वेस्टइंडीज की महिला स्पिन गेंदबाज अनीसा मोहम्मद 300 विकेट लेने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। अनीसा ने इस मैच में 2 विकेट लेते ही इस उपलब्धि को हासिल कर लिया।

ICC Womens’s World Cup का पहला ही मुकाबला हुआ रोमांचक, वेस्टइंडीज...

0
ICC Womens's World Cup का आज से आगाज हो गया है। वर्ल्ड कप का पहला ही मुकाबला शानदार हुआ। आखिरी दो ओवरों में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी जबकि उसके तीन विकेट बचे हुए थे। 49वें ओवर में हेनरी ने 14 रन खर्च कर डाले। अब 6 गेंदों पर 6 रनों की जरूरत थी। इसके बाद यहां से डियांड्रा डॉटिन ने मैच का पासा ही पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने इस ओवर में 2 विकेट चटकाए और एक रन आउट करके न्यूजीलैंड महिला टीम को तीन रनों से हरा दिया। वेस्टइंडीज के हेली मैथ्यूज ने 119 रनों की पारी खेली थी।

Women’s World Cup 2022 से पहले Smriti Mandhana हुई चोटिल, बाउंसर...

0
Women’s World Cup 2022 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज Smriti Mandhana को सिर पर चोट लग गई है। हालांकि खबर ये रही की उन्हें कनकशन की जरूरत नहीं पड़ी और डॉक्टरों ने फिट घोषित कर दिया। सिर पर चोट लगने के बाद मंधाना को मैदान छोड़ना पड़ा। महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत 4 मार्च से न्यूजीलैंड में होना है। भारत को अपना पहला मैच 6 मार्च को पाकिस्तान के साथ खेलना है।

ICC ने Women’s World Cup 2022 को लेकर लागू किया नया...

0
ICC ने Women's World Cup 2022 को लेकर एक नया नियम जारी किया है। आईसीसी ने नए नियम के अनुसार कहा है कि अगर वर्ल्ड कप के दौरान किसी टीम में कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाई जाती हैं तो वह टीम अपने नौ खिलाड़ियों के साथ मैच खेल सकती हैं। आईसीसी ने इसकी घोषणा कर दी है। यह फैसला कोरोना को देखते हुए लिया गया है।

Cricket News Updates: Legends League Cricket के लिए कैफ और बिन्नी...

0
Cricket News Updates: Legends League Cricket में भारत के पूर्व क्रिकेटर एक बार फिर मैदान पर खेलते दिखाई देंगे। मोहम्मद कैफ और स्टुअर्ट बिन्नी को 20 जनवरी से मस्कट में शुरू हो रहे 'लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी)' के लिए भारत महाराजा टीम में शामिल किया गया है। टूर्नामेंट के आयुक्त रवि शास्त्री ने कहा, ''मोहम्मद कैफ और स्टुअर्ट बिन्नी का भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान है और मुझे लगता है कि लीग में भी उनकी बड़ी भूमिका होगी।''

कौन है Punam Raut, जिसे वर्ल्ड कप के लिए Indian Women’s...

0
Indian Women's Team की बल्लेबाज Punam Raut का जन्म मुंबई में हुआ था। भारतीय टीम की बल्लेबाज पूनम राउत का जन्म 14 अक्टूबर 1989 में हुआ था। इनके पिता का नाम गणेश राउत है। इनकी उम्र 32 साल है। पूनम को बचपन से ही क्रिकेट में रूचि रहा है, इसलिए उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाया। घरेलू क्रिकेट में वो रेलवे के लिए खेलती हैं।

ICC Women’s World Cup 2022 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए India...

0
ICC Women's World Cup 2022 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए India की महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया 6 मार्च 2022 को बे ओवल, तोरंगा में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगी। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 एकदिवसीय मुकाबले और एक टी20 मुकाबले खेलेगी।

Related News

Ayodhya पंहुचे Bollywood Stars दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय… खंडित हो गई लड्डू गोपाल की मूर्ति? पहली सर्दी में कैसे रखें बेबी का ख्याल? सर्दियों में इससे गर्म और कुछ नहीं!