ICC Women’s World Cup 2022 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए India की महिला टीम का ऐलान, एकमात्र टी20 के लिए भी टीम घोषित

0
459
India women's team
India women's team

ICC Women’s World Cup 2022 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए India की महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया 6 मार्च 2022 को बे ओवल, तोरंगा में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगी। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 एकदिवसीय मुकाबले और एक टी20 मुकाबला खेलेगी।

ICC Women’s World Cup 2022 के लिए भारतीय महिला टीम

न्यूजीलैंड और आईसीसी महिला विश्व कप, 2022 के खिलाफ 5 एकदिवसीय मैचों के लिए टीम इंडिया: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट-कीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्रकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव। स्टैंडबाय खिलाड़ी: सब्भिनेनी मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर।

ICC Women's World Cup 2022
ICC Women’s World Cup 2022

BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली एकमात्र टी20 मुकाबले के भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टी20 मुकाबला 9 फरवरी को खेल जाएगा। उसके बाद 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज भी खेली जाएगी।

भारत की एकमात्र टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, एकता बिष्ट, एस. मेघना, सिमरन दिल बहादुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here