ICC Women’s World Cup 2022 में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 20 साल बाद हराकर रचा इतिहास, अफ्रीका ने लगातार तीसरे मुकाबले में हासिल की जीत

0
225

ICC Women’s World Cup 2022 में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर नया इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 20 साल बाद यह पहली जीत है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 235 रन बनाए। जिसे अफ्रीकी टीम से 4 गेंद रहते सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार तीसरी जीत है, जबकि इंग्लैंड को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

ICC Women’s World Cup 2022 में इंग्लैंड की लगातार तीसरी हार

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी 9 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए टैमी बोमॉन्ट ने 62 रन बनाए। एमी जोंस ने 53 रनों का योगदान दिया। उसके अलावा डंकली ने 26 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए मरीजान काप ने 10 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके अलावा शबनिम इस्माइल और क्लोई ट्राइऑन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। मरीजान काप को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

ICC Women's World Cup 2022

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। टीम के लिए लॉरा वुलफार्ट ने 77 रनों की शानदार पारी खेलीय़ उन्होंने इस दौरान 101 गेंदों पर 8 चौके जड़े। उनके अलावा कप्तान सुने लूस ने 36 और मरीजान काप ने 32 रनों की उपयोगी पारी खेली। तेजमिन ब्रिट्स ने भी 23 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए आन्या श्रबसोल ने अपने खाते में दो विकेट डाले।

संबंधित खबरें

ICC Women’s World Cup 2022 में न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला टीम को दी करारी शिकस्त, भारतीय टीम की वर्ल्ड कप में पहली हार

ICC Women’s World Cup 2022 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में हासिल की पहली जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here