IPL 2022: Mumbai Indians ने दिखाया चेन्नई को बाहर का रास्ता, इस हार के साथ चेन्नई प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर

IPL 2022 के 59वें मुकाबले में Mumbai Indians ने Chennai Super Kings को हराकर इस सीजन की तीसरी जीत हासिल की। मुंबई की इस जीत के साथ चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गयी।

0
171

IPL 2022 के 59वें मुकाबले में Mumbai Indians ने Chennai Super Kings को हराकर इस सीजन की तीसरी जीत हासिल की। मुंबई की इस जीत के साथ चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गयी। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 97 रनों पर पूरी टीम सिमट गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 5 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस ने कुतरे चेन्नई सुपर किंग्स के विंग्स

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। 1 के स्कोर पर कॉनवे, 2 पर मोईन अली, 5 के स्कोर पर उथप्पा चलते बने। चेन्नई की टीम ने 5 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए। उसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ भी 7 रन बनाकर 17 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। लगातार विकेट गंवाने के बाद टीम संभल ही नहीं पाई। 10 रन बनाकर रायुडू भी 29 के स्कोर पर चलते बने।

IPL 2022

यहां से चेन्नई के लिए बड़ा स्कोर खड़ा मुश्किल था। उसके बाद भी लगातार झटके लगते रहे। शिवम दुबे भी 10 रन बनाकर चलते बने। 39 के स्कोर पर टीम को छठा झटका लगा। यहां से धोनी और ब्रावो ने मिलकर 39 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 78 तक पहुंचाया ही था कि ब्रावो 12 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद धोनी अंत तक टिके रहे और नाबाद 36 रन बनाकर टीम के स्कोर को 97 रनों तक पहुंचाया। बाकी दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाज आउट होते गए। मुंबई इंडियंस के लिए डेनियल सैम्स ने 3, बुमराह ने 2, मेरेडिथ ने 2, कार्तिकेय ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। ईशान किशन 6 रन बनाकर चलते बने। रोहित शर्मा भी 18 रन बनाकर 30 के स्कोर पर आउट हो गए। डेनियल सैम्स को आज ऊपर बल्लेबाजी करवाया गया लेकिन वो भी 1 रन बनाकर चलते बने। अपना पहला मैच खेल रहे स्टब्स खाता भी नहीं खोल सके और पवेलियन लौट गए। एक समय मुंबई भी 33 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी।

20220512 221935

यहां से तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन ने मिलकर लगभग 50 रनों की साझेदारी की। 81 के स्कोर पर ऋतिक शौकीन 18 रन बनाकर चलते बने और मुंबई की जीत को लगभग सुनिश्चित किया। यहां से तिलक वर्मा और टिम डेविड ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। तिलक वर्मा ने 34 और टिम डेविड ने 16 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकेश चौधरी ने 3, सिमरजीत ने 1 और मोईन अली ने 1 विकेट चटकाए।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here