IPL 2022: Delhi Capitals ने जीता टॉस, प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली को दिखाना होगा दम

0
142

IPL 2022 का 58वां मुकाबला Rajasthan Royals और Delhi Capitals के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हेटमायर कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनके जगह टीम में रासी वैन डर डुसेन को शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली ने दो बदलाव किए गए। ललित यादव और चेतन सकारिया को प्लेइंग में शामिल किया गया है।

दिल्ली के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा। वहीं राजस्थान इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी पेश करेगी। आज मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। अगर दिल्ली आज का मुकाबला हार जाती है तो प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

IPL 2022

दिल्ली की टीम पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मैदान में उतरेगी। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली के पास राजस्थान रॉयल्स को हराने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। इस समय दिल्ली का नेट रनरेट +0.150 है। दिल्ली की टीम ने 11 मुकाबले में पांच में ही जीत हासिल कर सकी है जबकि उसे 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं राजस्थान ने 11 मुकाबलों में 7 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, रासी वैन डेर डूसन, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन। 

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, केएस भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, एनरिक नॉर्खिया।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here