ICC Women’s World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत, पाकिस्तान को 7 विकेटों से हराया

0
441

ICC Women’s World Cup 2022 ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेटों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। पाकिस्तान महिला टीम की वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार है। पाकिस्तान को पहले मुकाबले में भारत से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी मैच में भी पाकिस्तान की टीम वापसी नहीं कर सकी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।

ICC Women’s World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी जीत

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब हुई। 11 रनों पर ही पाकिस्तान ने अपने सलामी बल्लेबाजों को गंवा दिया। उसके बाद ओमाईमा भी 12 रन बनाकर आउट हो गई। निदा दार भी 44 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। पाकिस्तान की टीम 44 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिया था। उसके बाद कप्तान बिस्माह मारूफ और आलिया रियाज ने मिलकर पारी को संभाला।

ICC Women's World Cup 2022
ICC Women’s World Cup 2022

बिस्माह मारूफ और आलिया रियाज ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। बिस्माह मारूफ उस समय बल्लेबाजी करने उतरी थीं, जब टीम को 11 रनों पर पहला झटका लगा था। इसके बाद वे पारी की आखिरी गेंद गेंद तक नाबाद रहीं। उन्होंने 122 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 78 रन की पारी खेली। उनके अलावा आलिया रियाज ने 53 रन बनाए। फातिमा सना ने 14 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के अलाना किंग ने 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच को 3 विकेट खोकर जीत गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए हीली और रेचल हेंस ने मिलकर पहले विकेट 60 रनों की साझेदारी की। जिसके बाद लक्ष्य और आसान हो गया। रेचल हेंस ने 34, ऐलिसा हीली ने 72, मेंग लेनिंग ने 35, एलिसा पेरी ने 26, बेथ मूनी ने 23 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। पाकिस्तान ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। पाकिस्तान के लिए ओमाईमा ने 2 विकेट, नश्रा सिंधु ने 1 विकेट लिए।

संबंधित खबरें

ICC Women’s World Cup 2022 में न्यूजीलैंड ने हासिल की पहली जीत, सूजी बेट्स ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here