ICC Women’s World Cup 2022 में न्यूजीलैंड ने हासिल की पहली जीत, सूजी बेट्स ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

0
427

ICC Women’s World Cup 2022 में न्यूजीलैंड महिला टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। वर्ल्ड कप का मेजबानी इस बार न्यूजीलैंड के पास ही है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की महिलाओं ने शानदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को 9 विकेटों से हरा दिया। न्यूजीलैंड महिला टीम की बैटर सूजी बेट्स ने इस मुकाबले में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

ICC Women’s World Cup 2022 में बारिश के वजह से 27 ओवर का खेल ही हुआ

बारिश के कारण यह मुकाबला 27-27 ओवर का ही खेला जा सका। जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के लिए फरगना होक ने 52 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर शमिमा सुल्ताना ने 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई और बैटर कमाल नहीं दिखा पाई। न्यूजीलैंड के लिए एमी सैटर्थवेट ने 3 विकेट चटकाए। वहीं तीन बल्लेबाज रन हुए।

ICC Women's World Cup 2022
ICC Women’s World Cup 2022

ICC Women’s World Cup 2022 में इस लक्ष्य का पीछा करने न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की। कप्तान सोफी डिवाइन 14 रन बनाकर आउट हो गई। लेकिन उसके बाद सूजी बेट्स ने 79 रन और एमलिया केर ने तूफानी 47 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 144 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की तरफ से एकमात्र विकेट सलमा खातून को मिला। सलमा खातून ने सोफी डिवाइन को आउट किया।

suzie bates 1

न्यूजीलैंड की सालामी बैटर सूजी बेट्स ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। वो ऐसा करने वाली दूनिया की छठवीं महिला हैं, जबकि न्यूजीलैंड के लिए इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वे दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड की ओर से डेबी हॉकले ने ये कारनामा किया था। इतना ही नहीं, डेबी हॉकले महिला वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजी हैं। उन्होंने 45 मैचों में 1501 रन बनाए थे।

संबंधित खबरें

ICC Womens’s World Cup का पहला ही मुकाबला हुआ रोमांचक, वेस्टइंडीज की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 3 रनों से हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here