International Womens Day: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसे करें भाषण की तैयारी, इन बातों को करें शामिल

International Womens Day: पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी 1909 को संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था। इसकी शुरूआत 28 फरवरी 1908 में महिला मजदूर आंदोलन से मानी जाती है।

0
571
International Womens Day
International Womens Day

International Womens Day: कल यानी 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करना और महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाना है। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत 1977 में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा की गई थी। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार उत्तरी अमेरिका और यूरोप में श्रमिक आंदोलनों की गतिविधियों के चलते बनाया गया था।

International Womens Day
International Womens Day

International Womens Day: पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया?

कहा जाता है कि पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी 1909 को संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था। इसकी शुरूआत 28 फरवरी 1908 में महिला मजदूर आंदोलन से मानी जाती है। इस आंदोलन में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की करीब 15 हजार से अधिक महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया था और पुरुषों के बराबर अधिकार पाने के लिए मांग की थी। जिसमें काम करवाने के समय को कम करवाने और अच्छी तनख्वाह साथ ही समाज में पुरुषों के बराबर अधिकार के मुद्दे शामिल किए गए थे। तब महिलाओं के इस आंदोलन ने सरकार को झुकने के लिए मजबूर कर दिया था। सरकार ने उनकी मांगें पूरी करते हुए प्रत्येक वर्ष महिला दिवस मनाने की घोषणा की थी।

International Womens Day
International Womens Day

अपने भाषण में इन बातों को करें शामिल
-सबसे पहले स्पीच की शुरूआत वहां मौजूद सभी लोगों को नमस्कार करते हुए करें।
-इसके बाद आप अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है इसके महत्व को बताएं।
-अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत कैसे हुई यह जानकारी भी आप अपने भाषण के दौरान बताएं।
-आसान भाषा में आप अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास बता सकते हैं।
-भाषण के दौरान आप भारत में महिलाओं को क्या क्या अधिकार दिए गए हैं, यह जानकारी आप दे सकते हैं।
-भारत में किन महिला खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया वह भी आप अपने भाषण में बता सकते हैं।
-महिलाओं को सभी के बराबर समान अधिकार मिले इसके लिए आप लोगों को जागरूक कर सकते हैं।

International Womens Day
International Womens Day

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here