30 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन और 100 से अधिक देश, जानिए कोरोना काल में भारत की भूमिका पर क्या बोले PM Modi?

स्वास्थ्य के लिए भारत की दृष्टि हमेशा रही सार्वभौमिक-पीएम

0
68
Mann ki Baat 100 th Episode top news
PM Modi

PM Modi:विश्व में जब से कोरोना महामारी ने अपना तांडव मचाया है तब से देश में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ढेरों सारे बदलाव किए गए हैं। कोरोना काल में देश में लोगों को कई सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, देश ने इतनी विपरीत परिस्थिति में बहुत ही धैर्य से काम लिया। वहीं, इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा देश के सभी राज्यों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करना और उनकी जरूरतों को पूरी करने की कोशिश करना भी सभी ने देखा। आज पीएम मोदी ने ‘वन अर्थ वन हेल्थ एडवांडेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 समिट’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल के दौर को याद किया। पीएम ने कहा,”हमारा लक्ष्य सभी का अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण है।”

PM Modi
PM Modi

PM Modi:कोरोना में भारत ने 100 से अधिक देशों को दी मदद-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा,”स्वास्थ्य के प्रति भारत की दृष्टि केवल बीमारी की कमी पर ही नहीं रूकती। रोगों से मुक्त होना कल्याण के मार्ग का एक पड़ाव मात्र है।” उन्होंने कहा,”भारत ने जी20 की प्रेसीडेंसी ‘वन अर्थ वन हेल्थ वन फ्यूचर’ की थीम के साथ शुरू की। हमारा लक्ष्य सभी का अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण है। हमारा लक्ष्य सभी का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल को भी याद किया। उन्होंने कहा,”वैक्सीन और दवाओं के माध्यम से जीवन बचाने के महान मिशन में भारत को कई देशों का भागीदार होने पर गर्व है। भारत ने कोविड महामारी के दौरान 30 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज 100 से ज्यादा देशों में मदद के लिए पहुंचाई है। यह हमारी क्षमता और प्रतिबद्धता को दिखाता है।”

स्वास्थ्य के लिए भारत की दृष्टि हमेशा रही सार्वभौमिक-पीएम
पीएम ने कहा,”हजारों साल पहले भी, जब कोई वैश्विक महामारी नहीं थी, स्वास्थ्य के लिए भारत की दृष्टि हमेशा सार्वभौमिक रही है। आज जब हम ‘वन अर्थ वन हेल्थ’ की बात करते हैं तो वही विचार काम करता है।” उन्होंने आगे कहा,”जब प्रतिभा की बात आती है तो दुनिया ने भारतीय डॉक्टरों का प्रभाव देखा है। भारत और बाहर दोनों जगह, हमारे डॉक्टरों को उनकी क्षमता और प्रतिबद्धता के लिए व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है।”

पीएम ने कहा कि जब समग्र स्वास्थ्य सेवा की बात आती है तो भारत के पास कई ताकतें हैं। हमारे पास प्रतिभा है, हमारे पास तकनीक है, हमारे पास ट्रैक रिकॉर्ड है और हमारी परंपरा है। टीकों और दवाओं के माध्यम से जीवन बचाने के महान मिशन में भारत को कई देशों का भागीदार होने पर गर्व है।

यह भी पढ़ेंः

IIT छात्र सुसाइड केस में कलकत्ता HC का फैसला, फैजान के शव को कब्र से निकालने का दिया आदेश

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर ताबतड़तोड़ रैलियां , नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर बोले हमले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here