ICC Women’s World Cup 2022 के लिए भारतीय महिला टीम का अंतिम मुकाबला “करो या मरो” का, दोनों टीम के लिए ऐसी हो सकती संभावित प्लेइंग इलेवन

0
352
INDIAN WOMENS

ICC Women’s World Cup 2022 में रविवार को भारतीय महिला टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। 27 मार्च को भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। ये मुकाबला अगर भारतीय महिला टीम जीत जाती है तो वो सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। अगर इस मुकाबले में भारतीय टीम तो सफर समाप्त हो जाएगा। क्योंकि भारतीय टीम की रनरेट भी उतना अच्छा नहीं है।

ICC Women’s World Cup 2022 में भारत का अंतिम लीग मुकाबला

ICC Women's World Cup 2022

भारतीय टीम इस मैच में शायद ही कोई बदलाव करेगी। ओपनर के तौर पर स्मृति मंधानी और शेफाली वर्मा का जोड़ी मैदान पर उतरेगी। नंबर तीन पर यास्तिका भाटिया, चार पर कप्तान मिताली राज, पांच पर हरमनप्रीत कौर और छठवें नंबर पर विकेटकीपर ऋचा घोष अपना स्थान बरकरार रखेंगे। सातवें और आठवें पर ऑलराउंडर स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकर ऑलराउंडर के रूप में टीम में रहेगी। नौवें नंबर पर झूलन गोस्वामी, दसवें नंबर पर राजेश्वरी गायकवाड़ और 11वें नंबर पर पूनम यादव या मेधना सिंह को जगह मिल सकती है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्रकर, झूलन गोस्वामी, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड़। 

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

लिजेल ली, लौरा वॉलवार्ट, ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस (कप्तान), मिगनोन डुप्रीज, मारिजाने कैप, क्लोय ट्रियोन, त्रिषा चेट्टी (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, आयाबोंगा खाका और तुमी सेखुखुने।  

संबंधित खबरें

ICC Women’s World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया की लगातार सातवीं जीत, इस वर्ल्ड कप में अजेय रही है ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here