Arjun Kapoor Birthday: पेरिस में मलाइका अरोड़ा संग क्वालिटी टाइम बिता रहे अर्जुन कपूर! सामने आईं ऐसी तस्वीरें

अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1987 में हुआ था। अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘इश्कजादे’ से की थी।

0
172
Arjun Kapoor
Arjun Kapoor Birthday: पेरिस में मलाइका अरोड़ा संग क्वालिटी टाइम बिता रहे अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना 37 वां जन्मदिन (Arjun Kapoor Birthday) मना रहे हैं। पेरिस में अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन और मलाइका ने पेरिस वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें कपल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Arjun Kapoor ने शेयर की तस्वीरें

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। सामने आईं तस्वीरों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एफिल टावर के साथ रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटोज में अर्जुन ग्रीन टी-शर्ट और टोपी लगाए हुए देखा जा सकते हैं, जबकि मलाइका व्हाइट कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं। फैंस दोनों की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CfO_Oc0I1Re/

अर्जुन ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा- “Eiffel good… I knew I would…” बता दें कि बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।

Arjun Kapoor
Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1987 में हुआ था। अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘इश्कजादे’ से की थी। अर्जुन कपूर ने फिल्मों में काम करने से पहले निखिल आडवाणी की फिल्म ‘कल हो ना हो’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। इस बीच अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिनेता ‘एक विलेन 2’ और ‘लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:

Malaika Arora से शादी की खबरों पर Arjun Kapoor का आया पहला रिएक्शन, एक्टर ने किया शॅाकिंग खुलासा

इस एक्टर को डेट कर रही हैं Palak Tiwari, सुनकर उड़ जाएंगे होश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here