जान्हवी ने शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप किया कन्फर्म? ‘शेकू’ लिखा नेकपीस पहन किया प्यार का खुलासा!

0
12

बॉलीवुड की ग्लैमरेस एक्ट्रेस और श्री देवी की बेटी जान्हवी कपूर ने आखिरकार अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि के संकेत सार्वजनिक तौर पर दे ही दिए। दरअसल, जान्हवी को फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान ‘शेकू’ नाम का एक कस्टम मेड नेकपीस पहने देखा गया। जान्हवी के इस नेकपीस को देखने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि एक्ट्रेस ने अपने प्यार को पब्लिक करने का मन अब बना लिया है। बता दें कि बीते काफी समय से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कुमार शिंदे के पोते और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया और फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में बनीं हुईं थीं। दोनों को कईं दफा एक साथ डेट पर जाते हुए भी मीडिया कर्मियों ने स्पॉट किया। लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की। ऐसे में शेकू नाम का लॉकेट पहनकर जान्हवी ने मानों सभी डेटिंग रुमर्स को सच कर दिया है।

जान्हवी ने पहना पिया के नाम का पेंडेंट!

दरअसल, जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इस दौरान जाह्नवी को फुल व्हाइट आउटफिट में देखा गया। एक्ट्रेस व्हाइट ब्लेजर के साथ व्हाइट पैंट के साथ काफी सुंदर दिख रही थीं। हालांकि, सभी का ध्यान उनकी ड्रेस से अधिक चमचमाते शेकू नाम के कस्टोमाइज पेंडेंट पर गया। एक्ट्रेस जब पापारात्सी (Paparazzi) और मीडिया कर्मियों के सामने फोटो खिचाने के लिए पोज देने गईं तो उनका पहना हुआ नेकपीस भी वीडियो और फोटोज में कैप्चर हो गया। इसकी वजह से अब जाह्नवी कपूर एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। 

जान्हवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जान्हवी कपूर साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपस्टार जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) के साथ जान्हवी फिल्म ‘देवरा’ में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवर 10 अक्टूबर को 5 भारतीय भाषाओं (तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम) में बिग स्क्रीनस पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सैफ अली खान भी जूनियर एनटीआर और जान्हवी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

इसके अलावा जान्हवी राम चरण की फिल्म ‘आरसी 16’ में भी नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here