इस दिन Ranbir Kapoor की दुल्हनियां बनेंगी Alia Bhatt, वेडिंग डेट आई सामने!

0
294
Ranbir Kapoor -alia bhatt
इस दिन Ranbir Kapoor की दुल्हनियां बनेंगी Alia Bhatt

बॅालीवुड के लव बड्स रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। जब से इस कपल ने डेटिंग शुरू की है, तब से फैंस के मन में सवाल है कि दोनों शादी के बंधन में कब बंधंगे। आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बाद रणबीर और आलिया की शादी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में आई खबरों के अनुसार ये मशहूर कपल इस साल अप्रैल के आखिरी हफ्ते में शादी करने वाला है।

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी की डेट हुई फाइनल

Etimes की रिपोर्ट के मुताबिक कपूर और भट्ट पर‍िवार के करीबी सूत्र ने बताया- ‘आल‍िया के नाना की तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने अपने नात‍िन आल‍िया की रणबीर से शादी देखने की ख्वाह‍िश जाह‍िर की हैं।’ सूत्र के मुताबिक आलिया- रणबीर 17 अप्रैल को साल फेरे ले सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जोड़ी की शादी चेंबूर के ‘आरके हाउस’ में होनी है, जहां रणबीर कपूर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर सालों पहले शादी के बंधन में बंधे थे।

Ranbir Kapoor alia bhatt
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt

गौरतलब है कि हाल ही में ये जवानी है दीवानी अभिनेता ने अपनी लेडीलव के साथ शादी की पुष्टि की थी। एनडीटीवी से बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा था कि आलिया और उनके पास जल्द ही शादी करने के सभी इरादे हैं। हालांकि, अभिनेता ने तारीख का खुलासा नहीं किया और कहा कि वह मीडिया से बातचीत के दौरान तारीख नहीं बताएंगे। दोनों ने 2017 से डेट करना शुरू कर दिया था। कपल ने सोनम कपूर की शादी में पहली बार इस बात का खुलासा किया था।

Ranbir Kapoor & Alia Bhatt

रणबीर और आलिया के प्रोजेक्ट की बात करें तो यह जोड़ी पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में ऑन स्क्रीन कपल के रूप में दिखाई देगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इस साल आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी और एसएस राजामौली की आरआरआर में देखा गया। वहीं रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र और शमशेरा में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:

Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt के साथ शादी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या है मामला

Parveen Babi Birth Anniversary: पहली फीमेल सुपरस्टार थीं परवीन बाबी, तीन अफेयर्स के बावजूद अकेलेपन में ही गुजर गई ज़िंदगी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here