Haryana News: Haryana Congress के पूर्व अध्‍यक्ष अशोक तंवर ने थामा ‘AAP’का दामन

Haryana News:हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और टीएमसी नेता अशोक तंवर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

0
342
Haryana News
Haryana News

Haryana News:हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और टीएमसी नेता अशोक तंवर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अ‍रविंद केजरीवाल के घर पर आयोजित समारोह में खुद केजरीवाल ने उन्‍हें पार्टी में शामिल करवाया। उनके साथ गुरमेज सिंह गोंदर भी आम आदमी पार्टी की सदस्‍यता लेंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी के हौंसले बुलंद हैं। अब उनका फोकस पंजाब से सटे राज्‍य हरियाणा पर है। लिहाजा आप ने अब हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले यहां पैठ बनानी शुरू कर दी है। पार्टी यहां विस्तार में लग गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पिछले साल नवंबर में ही टीएमसी ज्‍वाइन की थी और महज चंद महीनों में फिर पार्टी बदलकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

kejriwal new ani
Arvind Kejariwal

Haryana News: तीन वर्ष पूर्व छोड़ी थी कांग्रेस

टिकट वितरण में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी। कांग्रेस प्रमुख के आवास दस जनपथ के बाहर प्रदर्शन भी किया था।अशोक तंवर 2009 से 2014 तक सिरसा से सांसद रहे। अक्टूबर 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था।

Haryana News:अपना भारत मोर्चा’ का किया गठन
कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक तंवर ने अपनी पार्टी बनाई। इसका नाम ‘अपना भारत मोर्चा’ रखा। इस राजनीतिक पार्टी के गठन का कार्यक्रम दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित किया गया। कई कांग्रेस के नेता उनके साथ अपना भारत मोर्चा गए। उनकी पार्टी राज्य में कुछ खास नहीं कर पाई और उन्होंने फिर किसी बड़ी पार्टी में शामिल होने का मन बनाया। इसी क्रम में अशोक तंवर ने 23 नवंबर 2021 को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अशोक तवंर ने तब कहा था कि मौजूदा समय में ममता बनर्जी ही विपक्ष की सबसे बड़ी नेता हैं और उनके नेतृत्व में ही भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई लड़ी जा सकती है। हालांकि अब अचानक वह टीएमसी छोड़कर आम आदमी पार्टी में चले गए हैं।

KD 2
Singer KD

हरियाणवी सिंगर केडी भी ‘आप’ में शामिल
गांव दनौदा में जन्मे कुलबीर दनौदा साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। गायकी का शौक बचपन से होने के चलते उन्होंने देश-विदेश में हरियाणवी गीतों को लेकर खूब धूम मचाई। उनका कहना है कि आज नहीं तो कल हम सभी को इस बात का अहसास होगा की किसी भी जातिवाद-क्षेत्रवाद की लड़ाई लड़ने से पहले इस देश को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुविधाओं की लड़ाई लड़नी होगी। उन्‍होंने कहा कि वे राजनीति करने नहीं बल्कि काम करने के लिए आगे आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here