Muslim MLA in UP 2022 : UP में बढ़ी मुस्लिम विधायकों की संख्‍या, देखें चुनाव जीतने वालों की पूरी लिस्‍ट

2017 में 24 के मुकाबले अब राज्‍य में मुस्लिम विधायकों की संख्‍या 36 हो गई है।

0
4155
Muslim MLA in UP 2022

Muslim MLA in UP 2022: Uttar Pradesh के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत हुई है। वहीं सपा एक बार फिर सरकार बनाते-बनाते रह गई है। यूपी की बात करें तो यहां पर कई सीटों पर 19% मुस्लिम आबादी का प्रभुत्व है। जिसके कारण Asaduddin Owaisi की पार्टी AIMIM की नजर भी उतर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर थी।

Asaduddin Owaisi
Muslim MLA in UP 2022: Asaduddin Owaisi

मु‍सलमानों की हिस्‍सेदारी की बात करते हुए पार्टी ने कई सीटों पर चुनाव भी लड़ा लेकिन एक भी प्रत्‍याशी चुनाव नहीं जीत पाया। हालांकि इसके बावजूद भी राज्‍य में मु‍सलमानों की हिस्‍सेदारी बढ़ी है। 2017 में 24 के मुकाबले अब राज्‍य में मुस्लिम विधायकों की संख्‍या 36 हो गई है। सभी मुस्लिम विधायक समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्‍याशी थे। बता दें कि राज्य के कुल 403 विधायकों में नवनिर्वाचित विधायक 8.93% हैं।

Muslim MLA in UP 2022: आजम खान समेत कई बड़े मुस्लिम चेहरे जीते चुनाव

Azam khan's taunt and Attack on CM Yogi and Jaya Prada
Muslim MLA in UP 2022: आजम खान

वर्तमान में सपा नेता Azam Khan यूपी के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरे माने जाते हैं। जेल में बंद आजम खान ने रामपुर विधानसभा सीट से 1,21,755 वोट हासिल करके चुनाव जीता है। वहीं उनके बेटे अब्दुल्ला ने भी स्‍वार से हैदर अली खान को चुनाव हराया है। बता दें कि हैदर बीजेपी के सहयोगी अपना दल के प्रत्‍याशी थे।

Abbas Ansari
Muslim MLA in UP 2022: Abbas Ansari

मऊ में एसबीएसपी प्रत्‍याशी और बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे Abbas Ansari ने बीजेपी के अशोक कुमार सिंह को मात दी है। वहीं मोहम्मदाबाद से मुख्तार के भतीजे सुहैब अंसारी ने भी जीत हासिल की है।

Muslim MLA in UP 2022 Nahid Hasan
Muslim MLA in UP 2022 Nahid Hasan

कैराना के हाई-वोल्टेज मुकाबले में सपा के Nahid Hassan ने भाजपा की मृगांका सिंह को चुनाव हराकर झंडा गाड़ा है। वहीं मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट पर सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क के बेटे जिया-उर-रहमान ने भाजपा के कमल कुमार को 43,162 मतों से हराया है।

चुनाव जीतने वाले मुस्लिम प्रत्‍याशियों की पूरी लिस्‍ट

  • आजम खान (रामपुर)
  • अब्दुल्ला आजम खान (स्वार)
  • मुख्तार अब्बास अंसारी (मऊ)
  • कमल अख्तर साहब (कांठ)
  • नाहिद हसन (कैराना)
  • हाजी इरफान सोलंकी (सिसामऊ)
  • इकबाल मसूद (संभल)
  • आशु मालिक (सहारनपुर)
  • मोहम्मद मुर्तजा (फूलपुर)
  • जियाउर रिजवी (सिकंदरपुर)
  • गुलाम मोहम्मद (सिवाल खास)
  • नवाब जान (ठाकुरद्वार)
  • असरफ अली खान (थाना भवन)
  • अरमान खान (लखनऊ )
  • आलम वादी (निजामाबाद )
  • तसलीम अहमद (नजीबाबाद )
  • मौहम्मद नासिर (मुरादाबाद रूरल)
  • मौहम्मद युसुफ (मुरादाबाद )
  • रफीक अंसारी (मेरठ)
  • जियाऊर रहमान (कुंदरकी)
  • सुल्तान बेग (मीरगंज)
  • यासर शाह (बहराइच )
  • महमूब अली (अमरोहा)
  • उमर अली खान (बेहट)
  • साजिल इस्लाम (भोजपुरा)
  • मोहम्मद फहीम (बिलारी)
  • नसीर अहमद (चमरौवा)
  • नईम उल हसन (धामपुर )
  • सय्यदा खातून (डुमरियागंज)
  • नफीस अहमद (गोपालपुर)
  • मोहम्मद इरशाद खान (जौनपुर)
  • मोहम्मद हसन (कानपुर कैंट)
  • साहिद मंजूर (किठौर)

(अगर हमारी लिस्ट में कोई नाम छूट गया हो तो कृपया कमेंट करके बताएं।)


यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here