UP Election 2022 के लिए ऐसा है Samajwadi Party का संकल्‍प पत्र, Akhilesh Yadav ने किए हैं 13 बड़े वादे

0
414
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

UP Election 2022: Akhilesh Yadav की Samajwadi Party उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए इस बार पूरा जोर लगा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने RLD, SBSP समेत छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। चुनाव के मद्देनजर Akhilesh Yadav लगातार योगी सरकार के कार्यकाल पर निशाना साध रहे हैं और सरकार बनाने के लिए लोगों से बड़े-बडे़ वादे कर रहे हैं। अगामी यूपी चुनाव के लिए सपा ने अपने संकल्‍प पत्र में यह वादे किए हैं।

UP Election 2022 Akhilesh Yadav Jayant Chaudhary

UP Election 2022 के लिए SP का संकल्‍प पत्र

  • सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी।
  • प्रत्‍येक फसल के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी।
  • किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी।
  • 15 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा, इसके लिए फॉर्मर रिवाल्विंग फंड बनाया जाएगा।
  • किसानों को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
  • समाजवादी पेंशन योजना को फिर शुरू किया जाएगा। जिसके तहत 18,000 रुपये प्रति वर्ष गरीब वृद्धों, जरूरत महिलाओं एवं बीपीएल परिवारों को दिया जाएगा। 2012-17 तक हमने 55 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन दी थी। बीमा एवं पेंशन की व्‍यवस्‍था की जाएगी।
  • नौजवानों को लैपटॉप दिया जाएगा, सपा सरकार में हमने 18 लाख लैपटॉप बांटे थे।
  • सपा सरकार बनने पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद और उनके सम्‍मान में किसान स्‍मारक बनाया जाएगा।
  • सांड़ के हमले में मारे जाने वाले लोग जिसमें अधिकतर ग्रामीण, किसान होते हैं उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
  • आई टी के क्षेत्र में 22 लाख रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
  • पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा।
  • यश भारती सम्मान को दोबारा शुरू किया जाएगा।
  • नगर स्तर पर अपने क्षेत्रों में अच्‍छा काम करने वालों को नगर भारती सम्मान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here