Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीयों से विदेश मंत्रालय ने देश के पश्चिमी हिस्से में जाने की अपील की

0
422
Arindam Bagchi on Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War के कारण यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों और छात्रों को बचाने के लिए सरकार पूरा जोर लगा रही है। सरकार द्वारा मिशन गंगा भी चलाया जा रहा है जिसके तहत कई लोग भारत वापस आ गए हैं। सोमवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Arindam Bagchi ने जानकारी दी कि अभी तक कितने भारतीय यूक्रेन से निकल गए हैं और यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा जो वहां हैं उनकों लाने के लिए और क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे।

Arindam Bagchi on Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: 8,000 भारतीय नागरिक छोड़ चुके हैं यूक्रेन

अरिंदम बागची ने जानकारी दी कि हमारे द्वारा एडवाइजरी जारी किए जाने के बाद से लगभग 8,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं। वहीं अब तक, लगभग 1,400 भारतीय नागरिकों को लेकर छह उड़ानें आ भारत आ चुकी हैं। बुखारेस्ट (रोमानिया) से चार उड़ानें और बुडापेस्ट (हंगरी) से दो उड़ानें आई हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि वे सब वहां समन्वय और निकासी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। हम सभी भारतीय नागरिक और छात्रों से आग्रह करते हैं कि आप पश्चिमी यूक्रेन की तरफ़ जाएं। आप वहां पर सीधे बॉर्डर की तरफ़ ना जाए। बॉर्डर पर बहुत भीड़ है। हम अनुरोध करते हैं आप नज़दीकी शहर में जाए। आप वहां पर रुके हमारी टीमें वहां पर अपकी मदद करेंगी।

Arindam Bagchi on Russia-Ukraine War

4 देशों में विशेष दूतों को तैनात करने का लिया गया है निर्णय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे पास मोल्दोवा के माध्यम से एक नया मार्ग है, यह अब शुरू हो गया है। हमारी टीम आपकी सहायता करेगी। हमारी टीमें रोमानिया के माध्यम से भारतीयों को निकालने में सहायता करेंगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मोल्दोवा में निकासी प्रक्रिया की भी देखरेख करेंगे।

उन्‍होंने यह भी जानकारी दी क‍ि यूक्रेन की सीमा से लगे 4 देशों में हमने विशेष दूत तैनात करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया जाएंगे, किरेन रिजिजू स्लोवाक गणराज्य जाएंगे, हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे, वीके सिंह पोलैंड जाएंगे। अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय लोगों को यूक्रेन से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अगर ज़रुरत पड़ेगी तो हम भारतीय वायुसेना की भी मदद लेंगे। हम दवाओं के साथ मानवीय सहायता यूक्रेन भेजेंगे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here