Helicopter Crash: ग्रुप कैप्टन Varun Singh का अंतिम संस्‍कार आज, श्मशान घाट पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

0
490
Last Rites of Group Captain Varun Singh (Pic:ANI)

Helicopter Crash: Group Captain Varun Singh का अंतिम संस्कार शुक्रवार 17 दिसंबर को भोपाल में किया जाएगा। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भोपाल के बैरागढ़ श्मशान घाट पर ग्रुप कैप्टन को अंतिम श्रद्धांजलि दी। वरुण का पार्थिव देह गुरुवार को भोपाल पहुंचा था। गौरतलब है कि तमिलनाडू के कुन्नूर में आठ दिसंबर को CDS Bipin Rawat के  Helicopter Crash में घायल भोपाल निवासी ग्रुप कैप्टन Varun Singh का बुधवार को निधन हो गया था।

भोपाल से था गहरा नाता

Helicopter Crash में मारे गए Varun Singh के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह मूलतः यूपी के रहने वाले थे। रिटायरमेंट के बाद वे भोपाल में ही बस गए थे। एयरपोर्ट के निकट मिलेट्री अफसरों की बहुतायत वाली सन सिटी कालोनी में वे रहते हैं। वरुण का भोपाल से गहरा नाता रहा है। शौर्य चक्र हासिल करने पर भोपाल में उनके मित्रों और परिवारजनों ने जमकर जश्न मनाया था। वरुण की शादी 2008 में इंदौर में हुई थी। इस नाते इंदौर से भी उनका गहरा प्रेम था। वे नियमित इंदौर जाया करते थे।

एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझते रहे

सप्ताह भर तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करते रहे Varun Singh की दुःखद मृत्यु की सूचना आते ही भोपाल-इंदौर के साथ समूचे मध्यप्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। वरुण का देह कल दोपहर को तीन बजे सेना के विमान से भोपाल पहुंचा था। विमानतल पर उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Varun Singh के मोहल्ले के लोगों ने सम्मान के लिए तमाम व्यवस्थाएं की हैं। जिला प्रशासन ने भी उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने संबंधी समस्त तैयारियां की हुई हैं। वरुण सिंह का अंतिम संस्कार आज होगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके गृह जिले देवरिया (उत्तर प्रदेश) से भी परिवार के लोग भोपाल आ रहे हैं। ग्रुप कैप्टन की ससुराल इंदौर में है। उनकी पत्नी गीतांजलि के चचेरे भाई संजय सिंह ने बताया था कि वरुण साल में एक या दो बार इंदौर आते थे। इसी महीने शौर्य चक्र मिलने की खुशी में पार्टी देने इंदौर आने वाले थे।


दिवाली में भोपाल आए थे Varun Singh

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पड़ोसी दलजीत सिंह गुरुदत्ता के अनुसार Varun Singh दिवाली पर घर आए थे। वह बहुत मिलनसार थे। कालोनी के बच्चों से बहुत दुलार करते थे। जब कभी आते तो सभी बच्चों से मिलते। उनकी हौसला अफजाई करते। साथ ही बच्चों से उनके लक्ष्य के बारे में पूछते, फिर उन्हें करियर टिप्स देते थे। भोपाल शहर उन्हें काफी पसंद था। वरुण सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ तमिलनाडु के वेलिंगटन में रहते थे। कैप्टन अभिनंदन उनके बैचमेट थे। वरुण के छोटे भाई तनुज भी नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं। उनकी पोस्टिंग मुंबई में है।

Group Capt. Varun Singh को मिल चुका था शौर्य चक्र

Group Captain Varun Singh को स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था जो उन्हें 2020 में एक हवाई आपात स्थिति के दौरान LAC पर Tejas Fighter Plane को बचाने के लिए मिला था। रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम और दबाव प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार के बाद वे तेजस को उड़ा रहे थे। इस दौरान काफी ऊंचाई पर जाने के बाद उन्‍होंने अपना सेल्फ कंट्रोल खो दिया इसके बावजूद अपनी सूझबूझ से ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने विमान को लैंड कराया था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here