Nora Fatehi की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

0
315
Nora Fatehi
Nora Fatehi की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव (photo by social media)

अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) कोरोना नेगेटिव (Corona Negative) हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी दी है। पोस्ट शेयर करते हुए नोरा ने लिखा कि ‘मैं अब अपनी स्ट्रेंथ और एनर्जी को वापस लाने पर काम करुंगी…तब तक के लिए स्टे सेफ गायज’।

Nora Fatehi की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

Nora Fatehi
Nora Fatehi

हाल ही में नोरा फतेही का नया गाना डांस मेरी रानी रिलीज हुआ है जिसमे वह पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ नजर आईं थी। आपको बता दें कि नोरा गाने में एक ‘जलपरी’ के अवतार में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के डांस को देखकर सभी के होश उड़ गए है फैंस उनके इस गाने को काफी पसंद कर रहे है। बता दें कि ‘नाच मेरी रानी’ म्यूजिक एल्बम के बाद गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ ये दूसरा गाना हैं।

nora

इस गाने के प्रमोशन के लिए नोरा फतेही ‘द कपिल शर्मा शो’ (Kapil Sharma Show), बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में भी पहुंची थीं। जिसके कुछ दिन बाद ही वह कोविड पॉजिटिव आईं हालांकि कि अब नोरा बिल्कुल ठीक हैं। गौरतलब हैं कि पिछले कुछ महीनों में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ कोरोना की चपेट में आए है। जिसमे साउथ हीरो महेश बाबू, स्वरा भास्कर, जॉन अब्राहम, एकता कपूर, अर्जुन कपूर ,सोनू निगम और उनका परिवार शामिल है। 

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here