Bollywood News Updates: क्रिकेटर की भूमिका निभाती नजर आएंगी Janhvi Kapoor, पढ़ें Entertainment से जुड़ी सभी खबरें

0
254
Janhvi Kapoor
Bollywood News Updates: क्रिकेटर की भूमिका निभाती नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

Bollywood News Updates: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और अभिनेता राजकुमार राव अपनी नई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr. and Mrs. Mahi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की घोषणा पिछले ही साल की गई थी। जिसके बाद से फैंस उनकी इस फिल्म के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक थे जिसका इंतजार अब खत्म हो गया है। हाल ही में जाहन्वी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटोज को शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा – ‘क्रिकेट कैंप’।

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह हमेशा फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने एक फनी वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्हें बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी, पूजा मिश्रा के वायरल कैटफाइट वीडियो को फिर से बनाया था। जान्हवी कपूर के भाई अर्जुन कपूर और चचेरे भाई शनाया कपूर सहित कई फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट पर कमेंट किए थे।

Ishq song out: Rubina Dilaik का नया गाना इश्क आउट

Bollywood News Updates:
Bollywood News Updates: Rubina Dilaik का नया गाना इश्क आउट (photo by social media)

Ishq song out: बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का नया सैड सॅान्ग इश्क (Ishq) रिलीज हो गया है। गाने में रुबीना पहली बार सारथी के साथ नजर आईं हैं। सारथी के द्वारा गाए गए इस गाने के बोल साहिल सोढ़ी ने लिखे हैं। गाने को अक्षय के अग्रवाल और कमलेश सिंह कुशवाहा ने फिल्माया है। इस गाने में प्यार में धोखा खाने की कहानी है। दिल तोड़ने वाला गाना आपको बहुत ही इमोशनल कर देगा। गाने में रुबीना बेहद ही प्यारी लग रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Padma Awards 2022: सिंगर Sonu Nigam को पद्मश्री अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित

Sonu Nigam
Padma Awards 2022: सिंगर Sonu Nigam को पद्मश्री अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित (photo by social media)

Padma Awards 2022: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) को साल 2022 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड में शामिल लोगों की लिस्ट जारी की गई जिसमें सिंगर सोनू निगम का नाम भी शामिल है। सोनू निगम के लिए यह बहुत खुशी की बात है कि उन्हें पद्मश्री से नवाजा जाएगा। आपको बता दें कि 2022 में इस बार 128 लोगों के नाम शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Sidharth Shukla Family Statement: सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने फैन्स से की अपील

Sidharth Shukla
Sidharth Shukla Family Statement: सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने फैन्स से की अपील

Sidharth Shukla Family Statement: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन से उनके परिवार को बहुत बड़ा झटका लगा था। लेकिन आज भी लोग उनको याद करते है खास कर फैंस तो आए दिन ट्विटर पर Sidharth Shukla ट्रेंड करके उन्हें तहे दिल से याद करते है। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी कर फैंस से एक खास अपील की हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस को लेकर बॅालीवुड में उत्साह

Republic Day
Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस को लेकर बॅालीवुड में उत्साह

Republic Day 2022: भारत आज 26 जनवरी को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी साल 1950 को हमारा संविधान लागु हुआ था जिसकी खुशी में हर साल 26 जनवरी को ही रिपब्लिक डे के रुप में मनाया जाता हैं। इस मौके पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। आइए देखते है सितारों के पोस्ट.. यहां पढ़ें पूरी खबर

Big Boss फिनाले में Sidharth Shukla को खास अंदाज में दिया जाएगा ट्रिब्यूट

sidharth-shukla-shehnaaz-gill
Big Boss फिनाले में Sidharth Shukla को खास अंदाज में दिया जाएगा ट्रिब्यूट, Shehnaaz Gill भी आएंगी नजर

Sidharth Shukla: सलमान खान शो बिग बॉस 15 (Big Boss 15) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। आपको बता दें कि जल्द ही शो का फिनाले आने वाला है जिसके लिए सभी कंटेस्टेट जोरो शोरो से तैयारी में लगे हुए है। वहीं अब खबर आ रही है कि, बिग बॅास के फिनाले में बिग बॅास 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ल (Sidharth Shukla) को खास ट्रिब्यूट दिया जाएगा जिसमें शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी शामिल होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर सुनें बॅालीवुड की ये देशभक्ति सुपरहिट सॉन्ग्स

Republic Day
Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर सुनें बॅालीवुड की ये देशभक्ति सुपरहिट सॉन्ग्स

Republic Day 2022: आज देशभर में गणतंत्र दिवस का महापर्व मनाया जा रहा है। 26 जनवरी साल 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था जिसकी खुशी में हर साल 26 जनवरी को ही रिपब्लिक डे के रुप में मनाया जाता हैं। इस मौके पर सभी अपने दोस्तों, रिश्तेदार को शुभकामनाएं देते हैं। आपको बता दें कि आज 73 वां गणतंत्र दिवस है आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए खास होता है, तो इस मौके पर आइये सुनते हैं कुछ देशभक्ति बॅालीवुड सॉन्ग्स… यहां पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here