UP Election 2022: आज चंद्रशेखर आजाद करेंगे PC, अकेले चुनाव लड़ने का कर सकते हैं ऐलान

0
322
UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने के बाद चंद्रशेखर आजाद मीडिया से बात करेंगे। उनकी पार्टी की तरफ से कहा गया है कि दिनांक 18-01-2022 को समय 1:30 PM बजे, आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर आज़ाद जी उत्तरप्रदेश चुनाव के सम्बंध में एक अति आवश्यक प्रेस वार्ता करेंगे। सभी प्रिंट एवम् इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधु सादर आमंत्रित है।

UP Election 2022: दलित युवाओं Bhim Army की अच्छी पकड़ मानी जाती है

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित मतदाताओं की काफी संख्या है। और Bhim Army की पकड़ हाल के दिनों में दलित युवाओं के बीच तेजी से बढ़ी है। ऐसे में दोनों दलों के साथ आने के बाद गठबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

UP Election 2022: क्या है उत्तर प्रदेश का जातिगत गणित?

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की राजनीति में धर्म और जाति का फैक्टर सबसे अहम रहा है। हालांकि किस जाति के कितने मतदाता हैं इसे लेकर कोई पुख्ता डेटा उपलब्ध नहीं है। लेकिन तमाम दलों और राजनीति के जानकारों की तरफ से लगातार दावें होते रहे हैं। उत्तर प्रदेश में OBC वोट बैंक सबसे अधिक लगभग 41 प्रतिशत है। जिसमें सबसे अधिक संख्या यादवों की है। लेकिन इसके साथ ही कई और भी जातियां हैं जिनका मजबूत सामाजिक आधार रहा है।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं

UP Election 2022: पहला चरण: 14 जनवरी को नोटिफिकेशन, 21 जनवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 24 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 27 जनवरी को, 10 फरवी को मतदान।

दूसरा चरण: 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 29 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 14 फरवरी को मतदान।

तीसरा चरण: 25 जनवरी को नोटिफिकेशन, 1 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 2 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 4 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 20 फरवरी को मतदान।

चौथा चरण : 27 जनवरी को नोटिफिकेशन, 3 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 4 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 7 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,23 फरवरी को मतदान।

पांचवां चरण : 1 फरवरी को नोटिफिकेशन, 8 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 9 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 11 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,27 फरवरी को मतदान।

छठा चरण : 4 फरवरी को नोटिफिकेशन, 11 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन ,14 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 16 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस , 3 मार्च को मतदान।

सातवां चरण: 10 फरवरी को नोटिफिकेशन, 17 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 18 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 21 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 7 मार्च को मतदान।

UP Election 2022 से संबंधित खबरें…

https://youtu.be/iO-a08uc9rI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here