UP Election 2022: चौथे चरण के लिए संपन्न हुआ मतदान, 57.45% फीसदी हुई वोटिंग

0
775
UP Election 2022 4th Phase Voting Live
UP Election 2022 4th Phase Voting Live

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज यानी कि बुधवार को 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हुई। सुबह सात बजे से ही राजधानी लखनऊ समेत उन्नाव, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत आदि जिलों में मतदान हुआ। 59 सीटों से कुल 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 860 कंपनी अर्धसैनिक सुरक्षा बल तैनात किए। पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के भी कडे़ इंतजाम किए गए। जहां पर पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ।

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: 5 बजे तक 57.45% हुआ मतदान

UP Election Polls: यूपी में चौथे चरण के मतदान में शाम 5 बजे तक 57.45% वोटिंग हुई है। मतदान सुबह 7 बजे से ही चल रहा है।

हरदोई में शाम 05 बजे तक 55.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिना रुके शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना त्रिवेदी ने सभी से की बढ़ -चढ़ कर मतदान करने की अपील की है।

सीतापुर
1- 145 -महोली 59.80 प्रतिशत
2- 146- सीतापुर 52.40 प्रतिशत
3- 147- हरगांव 59.20 प्रतिशत
4- 148- लहरपुर 62.30 प्रतिशत
5- 149- बिसवां 57.20 प्रतिशत
6- 150- सेवता 59.50 प्रतिशत
7- 151- महमूदाबाद 58.10 प्रतिशत
8- 152- सिधौली 62.00 प्रतिशत
9- 153- मिश्रिख 55.00 प्रतिशत

कुल मत प्रतिशत -58.30 प्रतिशत

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: 3 बजे तक हुआ 49.89% मतदान

UP Election Polls: यूपी में दोपहर तीन बजे तक 49.89% मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

03 बजे जनपद का औसत मतदान प्रतिशत-54.81%

  1. 127 पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र-52.7%
  2. 128 बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र-55.1%
  3. 129 पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र-56%

4.130 बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र-55.5%

रायबरेली

बछरावां – 51.7 प्रतिशत

हरचंदपुर – 51.7प्रतिशत

रायबरेली सदर – 51.9 प्रतिशत

सरेनी – 48.4 प्रतिशत

ऊंचाहार – 49.5 प्रतिशत

हरदोई

46 पॉइंट 44 परसेंट मतदान

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: 1 बजे तक हुआ 37.45% मतदान

UP Election Polls: यूपी में चौथे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। दोपहर 1 बजे तक 59 सीटों पर 37.45% मतदान हुआ है। इस बात की जानकारी चुनाव आयोग ने ट्वीट कर दी है।

रायबरेली

बछरावां – 37.03 प्रतिशत

हरचंदपुर – 38.85 प्रतिशत

रायबरेली सदर – 38.79 प्रतिशत

सरेनी – 34.78 प्रतिशत

ऊंचाहार – 36.68 प्रतिशत

सीतापुर

1- 145 -महोली 37 प्रतिशत
2- 146- सीतापुर 30.75 प्रतिशत
3- 147- हरगांव 42 प्रतिशत
4- 148- लहरपुर 43.25 प्रतिशत
5- 149- बिसवां 36 प्रतिशत
6- 150- सेवता 47 प्रतिशत
7- 151- महमूदाबाद 36.66 प्रतिशत
8- 152- सिधौली 39 प्रतिशत
9- 153- मिश्रिख 36 प्रतिशत

कुल मत प्रतिशत -38.62 प्रतिशत

जनपद का औसत मतदान प्रतिशत-41.21%

  1. 127 पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र-40.35%
  2. 128 बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र-41.9%
  3. 129 पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र-42%

4.130 बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र-40.65%

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: बीजेपी प्रत्याशी की दबंगई

UP Election Polls: सीतापुर लहरपुर विधानसभा के बेनी सराय गांव में सुनील वर्मा बीजेपी प्रत्याशी वाह सुरेंद्र वर्मा सपा समर्थक ग्राम प्रधान के बीच में बहस हुई, जिसको लेकर बीजेपी प्रत्याशी सुनील वर्मा की दबंगई का वीडियो सामने आया है।

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: शादी के दिन मतदान का फर्ज अदा करने पहुंचा दूल्हा

UP Election 2022 4th Phase Voting Live
UP Election 2022 4th Phase Voting Live

UP Election Polls: उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी है। ऐसे में दिव्यांगजन से लेकर आम जनता, नेता वोट करने पहुंच रहें हैं। इस बीच पीलीभीत से ऐसी खबर सामने आई है जहां शादी के दिन दूल्हा अपने परिवार समेत मतदान करने पहुंचा है। दूल्हा अपनी मां के साथ नजर आ रहा है।

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: लखीमपुर खीरी में EVM में शरारती तत्वों ने डाला फेवीक्विक

UP Election 2022 4th Phase Voting Live
UP Election 2022 4th Phase Voting Live

UP Election Polls: लखीमपुर सदर सीट के कादीपुरसानी गाँव में ईवीएम में शरारती तत्वों ने फेवीक्विक डाल दिया जिससे मशीन काम नहीं कर रही है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी वाले इस तरह की हरकत कर रहें हैं। ,सपा प्रत्याशी बोले सपा के बटन को चिपकाया ,भारी हंगामा, ईवीएम बंद, मतदान रुक गया है।

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: यूपी में 10 बजे तक 22.62% फीसदी वोटिंग

%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A5%80

UP Election Polls: उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक राज्य में 59 सीटों पर 22.62% फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

रायबरेली

बछरावां – 22.8 प्रतिशत
हरचंदपुर – 21.80 प्रतिशत
रायबरेली सदर – 22.81 प्रतिशत
सरेनी – 20.98 प्रतिशत
ऊंचाहार – 20.96प्रतिशत

सीतापुर

1- 145 -महोली 21 प्रतिशत
2- 146- सीतापुर 19.75 प्रतिशत
3- 147- हरगाव 22 प्रतिशत
4- 148- लहरपुर 24 प्रतिशत
5- 149- बिसवां 21 प्रतिशत
6- 150- सेवता 23 प्रतिशत
7- 151- महमूदाबाद 20 प्रतिशत
8- 152- सिधौली 22 प्रतिशत
9- 153- मिश्रिख 20 प्रतिशत

कुल मतदान 21.40

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: बूथ पर ट्राई साइकिल नहीं होने से दिव्यांगों में आक्रोश

UP Election 2022 4th Phase Voting Live
UP Election 2022 4th Phase Voting Live

UP Election Polls: सीतापुर में चौथे चरण में मतदान चल रहा है। बिसवां के राजकीय इंटर कॉलेज में जो कि बूथ संख्या दो सौ 1 से दो सौ 8 तक बनाए गए हैं, जहां पर दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल नहीं है, जिससे दिव्यांगों को मतदान करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और उनसे बात की गई तो उनमें काफी आक्रोश भी नजर आया। साथी ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने बताया कि बूथ पर ट्राई साइकिल नहीं होने से दिव्यांगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश है कि बूथ पर दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल होनी चाहिए दिव्यांगों को गोदी आदि किसी तरह से लेकर के उनके मताधिकार का प्रयोग करवाया जा रहा है इससे दिव्यांगों में आक्रोश व्याप्त है।

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: दिनेश शर्मा ने किया वोट

UP Election Polls: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लखनऊ के पोलिंग बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चौथे चरण के बाद भारतीय जनता पार्टी डबल सेंचुरी लगाएगी। पार्टी अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ेगी। विकास को पीएम मोदी और सीएम योगी ने जनता के घर घर तक पहुंचाया है।

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में किया मतदान

UP Election Polls: बीजेपी के मंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में मतदान किया। उनकी तस्वीरों को न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्वटिर हैंडल पर शेयर किया है।

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: प्रियंका गांधी का वार

UP Election Polls: उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी है। लखीमपुर खिरी में भी वोटिंग हो रही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि कितनी शर्मनाक बात है कि लखीमपुर किसान नरसंहार के पीड़ित परिवारों को खुद माननीय उच्चतम न्यायालय में जाकर न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है। जिम्मेदारी सरकार की थी, लेकिन भाजपा ने सारी ताकत मंत्री के बेटे को बचाने में लगाई। किसान भाजपा सरकार के इस अन्याय को भूलेंगे नहीं।

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: 9 बजे तक 9.10% हुई वोटिंग

UP Election 2022 4th Phase Voting Live
UP Election 2022 4th Phase Voting Live

UP Election Polls: उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से चल रहे मतदान में 9 बजे तक 9.10% वोटिंग हुई है।

9 बजे तक मतदान प्रतिशत
1- 145 – महोली 9.70 प्रतिशत
2- 146- सीतापुर 7.10 प्रतिशत
3- 147- हरगाव 9.00 प्रतिशत
4- 148- लहरपुर 10.60 प्रतिशत
5- 149- बिसवां 8.00 प्रतिशत
6- 150- सेवता 11.70 प्रतिशत
7- 151- महमूदाबाद 11.10 प्रतिशत
8- 152- सिधौली 10.60 प्रतिशत
9- 153- मिश्रिख 8.50 प्रतिशत

कुल मत प्रतिशत – 9.52 प्रतिशत

सीतापुर की 9. विधानसभा का परसेंटेज

9 बजे तक मतदान प्रतिशत
1- 145 – महोली 9.70 प्रतिशत
2- 146- सीतापुर 7.10 प्रतिशत
3- 147- हरगाव 9.00 प्रतिशत
4- 148- लहरपुर 10.60 प्रतिशत
5- 149- बिसवां 8.00 प्रतिशत
6- 150- सेवता 11.70 प्रतिशत
7- 151- महमूदाबाद 11.10 प्रतिशत
8- 152- सिधौली 10.60 प्रतिशत
9- 153- मिश्रिख 8.50 प्रतिशत

कुल मत प्रतिशत – 9.52 प्रतिशत

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: SP का आरोप EVM है खराब

UP Election 2022 4th Phase Voting Live
UP Election 2022 4th Phase Voting Live

UP Election Polls: उत्तर प्रदेश में आज चौथे चरण का मतदान जारी है। अब EVM खराब होने की भी शिकायत सामने आने लगी है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर ईवीएम खराब होने की बात कही है। सपा लगातार ट्वीट कर ईवीएम खराब होने की बात कह रही है।

नीचे ट्वीट में सपा ने बताया कहां है EVM खराब

रायबरेली जिले की बछरावां विधानसभा 177 की बूथ संख्या 01 व 113 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित। कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग।

फतेहपुर जिले की अयाशाह विधानसभा के बूथ नंबर 87 में छोटी वाली पर्ची से वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। संज्ञान ले चुनाव आयोग। करे कार्रवाई।

हरदोई जिले की बालामऊ 160 विधानसभा के बूथ नंबर 323 324 325 326 327 अर्जुन प्रधान जो की बेसर गांव के हैं। बूथ पर खड़े होकर मतदाताओं को धमकी देकर भाजपा के पक्ष में वोट देने को कह रहे हैं। तत्काल कार्रवाई कर सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें चुनाव आयोग।

लखीमपुर खीरी जिले की पलिया विधानसभा-137 के बूथ संख्या-238 पर ईवीएम खराब है जिससे मतदान कार्य बाधित है जिला प्रशासन और चुनाव आयोग कृपया संज्ञान लेकर शीघ्र मतदान शुरू कराने की कृपा करें

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: मतदान से पहले सपा ने जारी किया Helpline Number

UP Election Polls: चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या/अनियमितता आने पर समाजवादी कार्यकर्ता/नेता इन नंबरों पर संपर्क कर सूचित करें।

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: ब्रजेश पाठक की जनता से अपील

Brajesh Pathak
Brajesh Pathak

UP Election Polls: उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी है। इससे पहले मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर पूजा की। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा “सुबह से मतदाता भाजपा को मतदान करने के लिए तैयार है। घर में पूजा की है और मंदिर भी जाएंगे। सभी से अपील है कि घरों से निकलकर मतदान करें।”

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: PM Modi की जनता से अपील

UP Election Polls: उत्तर प्रदेश में 59 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से मतदान करने की अपील की है।

UP Election 2022 4th Phase Voting Live: अदिति सिंह का दावा जीत है पक्की

UP Election Polls: रायबरेली सदर से बीजेपी प्रत्याशी अदिति सिंह ने बुधवार सुबह मतदान किया। मतदान के बाद वे बोंली कि रायबरेली में उनकी जीत पक्की है और जीत का मार्जिन 1 लाख से ज्यादा होगा। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता ने मेरे पिता पर विश्वास किया, मुझ पर भी करेगी। कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया, अगर किया होता तो यह नौबत ना आती।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here