UP Election 2022: पूर्व मुख्‍यमंत्री Mayawati नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

0
378

Mayawati UP Election 2022: कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और यूपी चुनाव को लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। राज्‍य की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख Mayawati को लेकर जानकारी मिली है कि वो आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

Mayawati विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी इस चीज की जानकारी बीएसपी के वरिष्‍ठ नेता और सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने दी। उन्‍होंने बताया, ”पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर समाजवादी पार्टी के पास 400 उम्मीदवार नहीं हैं तो वे 400 सीटें कैसे जीतेंगे। न सपा आएगी और न भाजपा, बसपा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।”

Mayawati उत्तर प्रदेश की 4 बार मुख्यमंत्री बन चुकी हैंं

2003 से बसपा की प्रमुख Mayawati उत्तर प्रदेश की 4 बार मुख्यमंत्री बन चुकी हैंं। वो पहली बार 1989 में Bijnor लोकसभा सीट से सांसद बनी थींं। वहींं 1994 में पहली बार राज्‍य सभा सांसद। बता दें कि मायावती यूपी की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री हैंं। वो पहली बार 1995 में मुख्यमंत्री बनी, 1997 में दूसरी बार उन्‍हें सत्‍ता मिली और तीसरी बार वो 2002 में मुख्‍यमंत्री की कुर्सी में बैठीं। वहीं 2007 में चौ‍थी बार मुख्‍यमंत्री बनकर उन्‍होंने अपना 5 साल का कार्यकाल पहली बार पूरा किया।

Mayawati
Mayawati

बता दें कि चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया था। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (UP Election 2022) समेत गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और पंजाब में चुनाव होने हैं। सभी जगहों पर चुनाव नतीजों का फैसला 10 मार्च को आ जाएगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा।

UP Election 2022: 7 चरणों में होंगे चुनाव

Yogi Adityanath
UP Election 2022 Date : सीएम योगी आदित्‍यनाथ

पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा और इसके तहत शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत,हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ में मतदान होगा।

दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा इसके तहत सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में वोट डाले जाएंगे।

Akhilesh Yadav
UP Election 2022: पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव

तीसरा चरण का मतदान 20 फरवरी को है। इस दिन कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी और ललितपुर में मतदान होगा।

चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को है। चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा में वोट डाले जाएंगे।

Mayawati
UP Election 2022 Date: पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती

पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को है और इस दिन श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट और प्रयागराज में वोटिंग होगी।

छठे चरण का मतदान 3 मार्च को है। छठे चरण में बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया और बलिया में मतदान होगा।

priyanka 2

सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। इस दिन आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र में वोटिंग होगी।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here