Russia Ukraine War: यूक्रेन में Indian Embassy ने जारी की तीसरी एडवाइजरी, कहा- हवाई सायरन की चेतावनी मिलने पर Bomb Shelters में जाएं

0
429

Russia Ukraine War : यूक्रेन में भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने अपनी तीसरी एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से कहा है कि अगर वे ऐसे स्थानों पर हैं जहां हवाई सायरन/बम की चेतावनी सुनी जा सकती है तो वे Bomb Shelters में जाएं। बता दें कि राष्‍ट्रपति Vladimir Putin के आदेश पर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है।

साथ ही कतर के दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि भारत सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारत-कतर द्विपक्षीय हवाई व्यवस्था के तहत यूक्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को पारगमन से यात्रा करने की अनुमति दी है।

वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रिटेन की विदेश सचिव लिज़ ट्रस को टेलीफोन कर उनसे यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की है।

भारत चाहता है कि शांति होनी चाहिए कायम : रक्षा मंत्री Rajnath Singh

Russia Ukraine War को लेकर रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा है कि भारत चाहता है कि शांति कायम होनी चाहिए। बातचीत से हल निकाला जाना चाहिए। युद्ध की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए, यही भारत की सोच है।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को देश लाने को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा क‍ि सरकार ने पहले भी एडवाइजरी जारी की थी। सरकार चिंतित है, प्रयास जारी हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि हमारे जो बच्चे वहां हैं उन्हें निकाला जाए। वहां स्थिति विषम है। प्लेन भेजा गया था, लेकिन प्लेन वहां उतारा नहीं जा सका।

Russia Ukraine War: नाटो यूक्रेन के साथ एकजुटता से है खड़ा

रूस के राष्‍ट्रपति Vladimir Putin द्वारा यूक्रेन पर हमले का आदेश देने के बाद गुरुवार को NATO के महासचिव Jens Stoltenberg ने कहा है कि यूक्रेन के साथ खड़े होने की बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि नाटो यूक्रेन के साथ एकजुटता से खड़ा है। नाटो के सहयोगी यूक्रेन पर रूस के गैर जिम्मेदाराना आक्रमण को लेकर गंभीर हैं।

Jens Stoltenberg on Russia Ukraine War

यूरोपीय संघ और अन्य भागीदारों के साथ नाटो के सहयोगी अब रूस पर गंभीर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं। आज हमने नाटो के defence plans को एक्टिव किया है जिससे हमारे सैन्य कमांडरों को जरूरत पड़ने पर सेना तैनात करने के ज्‍यादा अधिकार मिल गए हैं। यूक्रेन के अंदर कोई नाटो सैनिक नहीं। हम नाटो क्षेत्र पर सभी गठबंधन के पूर्वी हिस्से में नाटो सैनिकों की उपस्थिति बढ़ा रहे हैं।

Jens Stoltenberg on Russia Ukraine War

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here