स्पिन के जादूगर थे Shane Warne, शायद अब फिर से नहीं देखने को मिलेगी बॉल ऑफ द सेंचूरी, आईए डालते हैं एक नजर शेन वार्न के उपलब्धियों पर

0
478

Australia के पूर्व क्रिकेटर और महान लेग स्पिनर Shane Warne का निधन 4 मार्च को हुआ था। उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत अभी तक शोक में डूबा हुआ है। वार्न के प्रबंधन ने एक संक्षिप्त बयान में पुष्टि की हैं की ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज अपने थाईलैंड विला में एक अनुत्तरदायी अवस्थ में पाए गए। उस बयान में बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। अब फिर से ऐसा कोई कलाई का जादूगर नहीं होगा, जो गेंद को कहीं से टर्न करवा सके।

shane warne..
Shane Warne

खेल के सुनहरे इतिहास में शेन वार्न का नाम अनगिनत ऊंचाइयों को देखा, उनका खेल में दबदबा डेढ़ दशक से भी अधिक समय तक चला। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू 1991-92 में सिडनी में भारत के खिलाफ किया था और उसके बाद 1993 में न्यूजीलैंज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था।

Shane Warne ने भारत के खिलाफ किया था डेब्यू

शेन वार्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरियो प्रांत में हुआ था। उन्होंने साल 1992 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने रवि शास्त्री को आउट करके एकमात्र विकेट लिया। हालांकि इसके बाद से वह पीछे मुड़कर नहीं देखा और बेहद कम समय में अपनी गेंदबाजी का ऐसा लोहा मनवाया कि दुनिया भर के बल्लेबाजों के लिए वह दहशत बन गए।

Shane Warne Ball of the Century

डेब्यू के एक साल के बाद ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ माइक गेटिंग को आउट कर बॉल ऑफ द सेंचूरी से पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी। यह एक ऐसी गेंद थी जो ऑफ स्टंप के बाहर पिच होने के बाद गेटिंग का लेग स्टंप हवा में लहरा गया था।

शेन वार्न 1999 में ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 1001 विकेट लिए। शेन वार्न ने आईपीएल में भी अपना जलवा दिखाया।

Shane Warne
Shane Warne

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न ने अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को पहले सीजन में खिताब दिला दिया था। वह 2011 तक आईपीएल खेले। उसके बाद उन्होंने कोच की भूमिका निभाई। उसके बाद वो एक शानदार क्रिकेटर और कोच के साथ-साथ उन्होंने खुद को एक सफल कमेंटेटर और खेल के विश्लेषक के रूप में भी स्थापित किया।

शेन वार्न की उपलब्धि

1001 – केवल मुथैया मुरलीधरन (1347) के पास शेन वार्न के 1001 की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। दोनों ही अब तक ऐसे एकमात्र गेंदबाज हैं, जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार अंकों का विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

708 – शेन वार्न की टेस्ट विकेटों की संख्या भी मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे स्थान पर है, जो 800 के साथ सबसे ऊपर हैं। हालांकि, शेन वार्न 600 और 700 विकेट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे।

293 – एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में शेन वार्न सर्वकालिक सूची में शीर्ष से 14वें स्थान पर हैं।

37 – शेन वार्न के 37 टेस्ट फिर भी मुथैया मुरलीधरन (67) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर के पास 145 टेस्ट में 10 दस बार चार-चार विकेट लेने का भी गौरव हैं।

40705 – शेन वार्न ने अपने टेस्ट करियर में केवल मुथैया मुरलीधरन (44039) और अनिल कुंबले (40850) के बाद सबसे ज्यादा गेंदे फेंकी हैं।

1761 – शेन वार्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन (1794) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडेन ओवर डालने वाले भी दिग्गज हैं।

195 – शेन वार्न एशेज में विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्न के 195 विकेट टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज द्वारा एक विपक्षी टीम के खिलाफ लिए गए विकटों में सबसे अधिक हैं।

102 – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शेन वार्न ने 102 बार बल्लेबाज को शून्य पर आउट किया है, जो मुथैया मुरलीधरन के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।

96 –  साल 2005 में शेन वार्न द्वारा लिए गए विकेट एक कैलेंडर वर्ष में एक गेंदबाज द्वारा दर्ज किए गए सबसे अधिक विकेटों की संख्या हैं।

17 – टेस्ट क्रिकेट में शेन वार्न द्वारा जीते गए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कारों की संख्या वसीम अकरम के साथ संयुक्त रूप से तीसरे और केवल जैक कैलिस (23) और मुरलीधरन (19) के बाद हैं।

4172 – अंतरराष्ट्रीय करियर में शेन वार्न द्वारा बिना किसी शतक के बनाए गए रनों की संख्या सबसे अधिक हैं, और यह रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में भी उनके नाम (3154 रन) पर ही है।

34 – शेन वार्न ने अपने करियर में जितने डक बनाए, वह सर्वकालिक सूची में पांचवें स्थान पर है।

138 – केवल अनिल कुंबले (156) और मुथैया मुरलीधरन (150) ने टेस्ट क्रिकेट में शेन वार्न से अधिक बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट किया है।

418 – टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन (435) और जेम्स एंडरसन (425) के बाद शेन वार्न ने सबसे अधिक बार बल्लेबाज को कैच आउट कराया हैं।

116 – टेस्ट क्रिकेट में शेन वार्न ने मुथैया मुरलीधरन (167) और जेम्स एंडरसन (124) के बाद सबसे ज्यादा बार बल्लेबाज को बोल्ड किया है।

संबंधित खबरें:

Australia के दिग्गज Rod Marsh का 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Australia के महान लेग स्पिनर Shane Warne का 52 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here