Russia-Ukraine War: यूक्रेन में घायल हुए Harjot Singh सोमवार को पहुंचेंगे भारत, मंत्री VK Singh ने दी जानकारी

हरजोत 27 फरवरी को कीव में गोलीबारी में घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

0
633
Harjot Singh
Harjot Singh

Russia-Ukraine War: केंद्र सरकार में मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) VK Singh ने जानकारी दी कि कीव में गोली लगने से घायल हुए भारतीय नागरिक Harjot Singh कल हमारे साथ भारत लौट आएंगे। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर पर General (Retd) VK Singh ने ट्वीट किया, ”हरजोत सिंह वह भारतीय हैं जिन्हें कीव में युद्ध के दौरान गोली लग गई थी। अफरातफरी में इनका पासपोर्ट भी गुम गया था। सहर्ष सूचित कर रहा हूं कि हरजोत कल भारत हमारे साथ पहुंच रहे हैं। आशा है घर के खाने और देखभाल के साथ शीघ्र स्वास्थ्यवर्धन होगा।”

आज 5 उड़ानों से 890 बच्चे और आएंगे: Hardeep Singh Puri

Hardeep Singh Puri

यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने को लेकर केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने कहा कि यूक्रेन से लगभग 5,280 बच्चे हंगरी पहुंचे थे उन्हें कल रात बुडापेस्ट हवाई अड्डे से भारत भेज दिया गया है। आज 5 उड़ानों द्वारा 890 और बच्चों को भेजने की योजना है।

नित्यानंद राय का राहुल गांधी पर वार

यूक्रेन फंसे भारतीयों को वापस लाने को लेकर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। यूक्रेन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भारत के जितने भी नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं उन सभी को वापस लाया जा रहा है, राहुल गांधी का एक भी ट्वीट किसी काम नहीं होता है, वे सिर्फ झूठ लिखते हैं।

Russia-Ukraine War: Lviv में लोगोंं ने ढंकी मूर्तियां

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच Lviv में लोगोंं ने मूर्तियां ढंक दी हैं। रयनोक स्क्वायर के पास खड़े एक यूक्रेनी नागरिक ने कहा, ”कुछ मूर्तियां 100 साल से अधिक पुरानी हैं। उनका ऐतिहासिक महत्व है इसलिए लोग उन्हें नुकसान से बचा रहे हैं।”

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here