ICC World Test Championship 2021-23 में श्रीलंका को हुआ नुकसान, भारत की स्थिति में हुई सुधार

0
555

ICC World Test Championship 2021-23 प्वॉइंट टेबल में भारत ने श्रीलंका को हराने के बाद अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को पारी और 222 रनों से हराकर अपनी परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स में अच्छी सुधार कर ली है। डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में भारत को पायदान में कोई सुधार नहीं हुआ है। भारत के अभी भी 65 प्वॉइंट्स है और वह पांचवें नंबर पर बरकरार है।

ICC World Test Championship 2021-23 में श्रीलंका पहुंची तीसरे नंबर पर

भारत के खिलाफ हार झेलने के बाद श्रीलंका को बड़ा नुकसान हुआ है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट टेबल में श्रीलंका की टीम पहले नंबर से तीसरे नंबर पर खिसक गया है। इससे पहले वो 100 पीसीटी के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर बना हुआ था, लेकिन अब भारत से हार के बाद श्रीलंका का 66.66 पीसीटी हो गया है। श्रीलंका के हारने से ऑस्ट्रेलिया को जबर्दस्त फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया अब 86.66 पीसीटी के साथ पहले नंबर पर पहुंच गया है। वहीं पाकिस्तान 75.00 पीसीटी के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

ICC World Test Championship 2021-23
ICC World Test Championship 2021-23

भारत ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 20212-23 की अवधि में 6 मार्च 2022 तक पांच मैचों में तीन हारे हैं दो जीते हैं। श्रीलंका ने इस दौरान दो टेस्ट जीते हैं और एक मे उसे हार मिली है। भारत के बाद न्यूजीलैंड है, जिसके नाम 38.88 पीसीटी है और वो छठे नंबर पर है। इसके बाद बांग्लादेश 25.00 पीसीटी के साथ सातवें और वेस्टइंडीज आठवें नंबर पर है। इंग्लैंड की टीम सबसे नीचे नौवें नंबर पर है।

संबंधित खबरें:

ICC World Test Championship 2023 में भारत का आधा सफर हुआ समाप्त, फाइनल की राह हैं मुश्किल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here