MS Dhoni पर बिहार के बेगूसराय में दर्ज हुआ FIR, जानें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान पर क्या लगा आरोप

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS Dhoni के खिलाफ बिहार के बेगूसराय में एफआईआर दर्ज कराया गया है।

0
284

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS Dhoni के खिलाफ बिहार के बेगूसराय में एफआईआर दर्ज कराया गया है। धोनी के अलावा 7 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया है। डीएस इंटरप्राइजेज के मालिक नीरज कुमार निराला ने बेगूसराय में न्यू ग्लोबल उपज बर्द्धक इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया है।

MS Dhoni के अलावा 7 अन्य लोगों पर दर्ज किया गया एफआईआर

नीरज कुमार निराला ने 30 लाख रुपये की चेक के बाउंस होने के मामले में यह केस दर्ज हुआ है। दरआसल यह दो कंपनियों के बीच विवाद है। एसके इंटरप्राइजेज बेगूसराय नामक एजेंसी के साथ एक खाद कंपनी ने अपने प्रोडक्ट की बिक्री के लिए बॉन्ड किया था। लेकिन प्रोडक्ट की मार्केटिंग सही नहीं रहने के कारण उन्होंने कंपनी के द्वारा भेजा गया प्रोडक्ट वापस कर दिया। जिसके लिए कंपनी ने 30 लाख का चेक जारी किया। इस चेक को बैंक में क्लीयरेंस के लिए दिया गया तो चेक बाउंस हो गया।

MS Dhoni
Source- Twitter

चेक बाउंस होने के बाद निराला के द्वारा लीगल नोटिस भी भेजा गया परंतु कंपनी के द्वारा उसका कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद निराला ने कंपनी का विज्ञापन करने वाले महेंद्र सिंह धोनी समेत अन्य 7 लोगों को आरोपित बनाते हुए सीजेएम रूम्पा कुमारी के समक्ष परिवाद पत्र दायर कर दिया। न्यायालय ने भारतीय दंड विधान की धारा 406 एवं 420 तथा 138 एनआई एक्ट के इस मुकदमे को जांच व निस्तारण के लिए न्यायिक दंडाधिकारी अजय मिश्र के यहां ट्रांसफर कर दिया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस प्रॉडक्ट का विज्ञापन किया था। इस वजह से नीरज कुमार निराला ने धोनी पर भी मुकदमा दर्ज करवाया है। नीरज कुमार निराला के वकील ने बताया कि अगली सुनवाई के लिए 28 जून की तारीख तय की गई है।

संबंधित खबरें:

MS Dhoni ने छक्का लगाते ही टी20 क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बने

MS Dhoni बल्लेबाजी करने से पहले क्यों चबाते हैं अपना बल्ला, बड़ी वजह आई सामने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here