Ashes 2021: Joe Root ने माइकल वॉन को पीछे छोड़कर बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने

0
226
Joe Root
Joe Root

Ashes 2021: ब्रिसबेन के गाबा में खेले जा रही Ashes सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन England ने शानदार वापसी की। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान Joe Root ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। रुट ने इंग्लैंड की और से एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया है। वह 2021 में अभी तक 1541 रन बना चुके है। उन्होंने इस मामले में माइकल वॉन के 2002 में बनाए गए 1481 रन बनाए थे, जिसका रिकॉर्ड रुट ने तोड़ दिया। इससे पहले रुट ने 2016 में 1477 और 2015 में 1385 रन बनाए थे।

मोहम्मद यूसुफ के नाम हैं एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ के नाम हैं, जिन्होंने 2006 में 11 मैचों में 1788 रन बनाए थे। रूट के निशाने पर अब मोहम्मद यूसुफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 1976 के कैलेंडर ईयर में 1710 रन जड़े थे।

एक कैलेंडर ईयर में 1500 से ज्यादा रन बनाने में दो भारतीय शामिल

एक कैलेंडर ईयर में 1500 या उससे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में रूट दुनिया के नौवें क्रिकेटर बन गए हैं। इस लिस्ट में भारत के दो दिग्गज भी शामिल हैं, जिनमें सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर हैं। सचिन एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 1562 रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं। सचिन ने यह रिकॉर्ड 2010 में बनाया था। उनके बाद गावस्कर हैं, जिन्होंने 1979 में 1555 रन बनाए थे।

मैच का हाल

Australia ने पहली पारी में England को 147 रनों पर समेट दिया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 425 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 148 गेंद में 152 रन बनाए। ट्रेविस हेड के अलावा डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन के अर्धशतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली थी। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर 220 रन बना लिए है। अभी भी इंग्लैंड 58 रन पीछे है। डेविड मलान 80 और जो रुट 86 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर थे।

इस साल T20 क्रिकेट में किस टीम का प्रदर्शन रहा निराशाजनक, क्यों Bio-bubble और Franchise क्रिकेट पर उठने लगे सवाल?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here