Vir Das के विवादित बयान पर फिल्म मेकर ने साधा निशाना, कहा- ‘इस शख्स में मुझे एक आतंकवादी दिखाई दे रहा है, लगाओ UAPA’

0
504
Vir Das
Vir Das के विवादित बयान पर फिल्म मेकर ने साधा निशाना, कहा- 'इस शख्स में मुझे एक आतंकवादी दिखाई दे रहा है, लगाओ UAPA' (photo: social media)

एक्टर वीर दास (Vir Das) अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में आते रहते हैं। अब एक फिर वह भारत में महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान के चलते सुर्खियों में बने हुए है। इस बयान के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।  इसी बीच अब फिल्म मेकर अशोक पंडित ने  भी ट्विटर पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होनें वीर दास पर निशान साधते हुए कहा कि, Virdas नाम के इस शख्स में मुझे एक आतंकवादी दिखाई दे रहा है वह स्लीपर सेल के उन सदस्यों में से एक हैं जिन्होंने एक विदेशी भूमि पर हमारे देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। UAPA के तहत तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और आतंकी कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

वीर दास ने जारी किया स्पष्टीकरण

प्रतिक्रियाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वीर ने कहा, उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं था। बल्कि उनका इरादा यह याद दिलाने का रहा है। कि देश अपने तमाम मुद्दों के बाद भी महान है। उन्होंने कहा है कि एक ही विषय के बारे में दो अलग विचार रखने वाले लोगों के बारे में वीडियो में बात हो रही है और ये किसी तरह का कोई रहस्य नहीं है जिसे लोग जानते नहीं है। 

कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ शिकायत दर्ज

बता दें दास के मोनोलॉग शो आई कम फ्रॉम टू इंडियाज के संबंध में शिकायत दर्ज की गई है,कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ मंगलवार, 16 नवंबर को “भारत के खिलाफ अपमानजनक बयान” के लिए शिकायत दर्ज की गई है। उच्च न्यायालय के वकील आशुतोष दुबे ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जो भाजपा-महाराष्ट्र पालघर जिले के कानूनी सलाहकार हैं।

यह भी पढ़ें: विवादों के बाद Vir Das ने दी सफाई, कहा- देश तमाम मुद्दों के बाद भी महान है

मोनोलॉग में Vir Das ने कहा- ”मैं ऐसे भारत से आता हूं जहां हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनके साथ…”, शिकायत दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here