फैमिली के साथ Maldives में Enjoy करती दिखीं Parineeti Chopra, शेयर की खूबसूरत Photos

0
486
Parineeti Chopra
फैमिली के साथ मालदीव में enjoy कर रही है Parineeti Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियो (Photos) फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) हाल ही में अपने परिवार के साथ वेकेशन (vacation) मनाने मालदीव गई है। परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस के पेरेंट्स भी उनके साथ नजर आए।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने मालदीव पंहुचने के कुछ देर बाद ही इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की हैं जिसमे अपनी मम्मी, पापा और भाई के साथ मालदीव्स पहुंची है। इस फोटो में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में लिखा है-फैम जैम, हमारा कैम निकाल लिया! मिसिंग यूयू स्टुपिड बोइइ। 

इस दौरान परिणीति डेनिम शॉर्ट्स की एक जोड़ी को राउंड नेकलाइन वाली टी-शर्ट और प्लेड ब्लेजर पहनी हुई नजर आई। बता दें कि एक्ट्रेस हर साल अपने फैमिली के साथ वेकेशन पर जरुर जाती है। 

दरअसल परिणीति के फोटोज और वीडियोज फैन्स को खूब पसंद आते हैं। परिणीति कभी बिकिनी फोटो शेयर करती हैं तो कभी अपना फिट अवतार फैन्स को दिखाती हैं। वहीं परिणीति अपने फोटोशूट्स भी खूब शेयर करती हैं।

उनके काम की बात करे तो परिणीति चोपड़ा की तीन फिल्में बीते कुछ वक्त में रिलीज हुई हैं। हालांकि परिणीति की तीनों ही हालिया रिलीज फिल्में ‘संदीप और पिंकी फरार’,’सायना’ और ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। 

उनकी फिल्म ‘साइना’ लोगों को खूब पसंद आई है। यह फिल्म बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की बायोपिक थी। फिल्म में परिणीति लीड रोल में नजर आई थीं, जिसमें वह साइना नेहवाल की भूमिका में थीं। गौरतलब है कि परिणीति जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra के पास है जूतों का सुंदर कलेक्शन, Sania Mirza ने कमेंट किया Jealous

Priyanka Chopra ने बिकिनी में शेयर किया Nick Jonas के साथ फोटो, गुस्से से लाल हुईं Parineeti Chopra

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here