Lata Mangeshkar के अंतिम दर्शन के लिए Mumbai जाएंगे PM Narendra Modi

0
330
Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar: संगीत की दुनिया की सबसे बड़ी हस्ती रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार 6 फरवरी की सुबह निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर रविवार आज 4.30 बजे शिवाजी पार्क में लाया जाएगा। जहां 4 बजकर 15 मिनट पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई पहुचेंगे। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार होगा। स्वर कोकिला का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Lata Mangeshkar के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक

Childhood of Didi
Childhood of Didi

भारत सरकार की ओर से लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। 6 और 7 फरवरी 2022 को देश में राष्ट्रीय शोक रहेगा और राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक सभी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा कि दयालु लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। लता दीदी के जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे भरा नहीं जा सकता है। आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद करेंगी कि लता मंगेशकर कितनी बड़ी कलाकार थीं, जिनकी सुरीली आवाज़ में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत क्षमता थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here