Happy Gandhi Jayanti: गांधी जी के इन विचारों को फेसबुक और वाट्सऐप के जरिए दें शुभकामनाएं

0
828
APN News Live Updates

Happy Gandhi Jayanti: अहिंसा के पुजारी और देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) की आज 152 वीं जयंती है। इनका जन्म गुजरात के पोरबंदर (Porbandar of Gujarat) में 2 अक्टूबर 1864 में हुआ था। इनकी माता का नाम पुतली बाई (Putli bai) गांधी था और पिता का नाम करमचंद उत्तमचंद गांधी था। और इनकी पत्नी का नाम कस्तूरबा गांधी था। गांधी जी के चार बेटे थे, हरिलाल,मनिलाल, रामदास, देवदास गांधी।

भारत को अंग्रेजों से छुटकारा दिलाने में गांधी जी ने अहिंसा का मार्ग अपनाया था इसलिए इन्हें अहिंसा का पुजारी कहते हैं। अपने विचारो और दृढ़ संकल्प से इन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी।

GettyImages 3268511

गांधी जी के विचार हमेशा जीवन में सकारात्मक भाव पैदा करते हैं। तो इनकी जयंती पर हम आप को गांधी के 5 विचार बताएंगे

  1. “जो हम सोचते हैं हम वही बन जाते हैं”

गांधी जी का मानना था कि हार-जीत हमारे मन में होती है। यदि हमने सोच लिया की हम हार जाएंगे तो काम को करने से पहले ही हार जाते हैं। यदि दिल में सकारात्मक भाव लेकर काम किया जाए तो जीत निश्चित होती है।

942c65833ad5ab15088b3ec46f4dcd64

2.कभी हार ना मानो और लगातार प्रयास करते रहो

आजादी की लड़ाई में गांधी जी को कई बार जेल जाना पड़ा। पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी लगातार प्रयास करते रहे। इसी तरह हमें भी अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करना होगा।

3.आपके कर्म आपकी प्राथमिकता को दर्शाता है

अगर हमारे जीवन का लक्ष्य बहुत महत्वपूर्ण है और हम उसको पूरा करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रहे हैं। तो हमें अपनी प्रथमिकता के बारे में सोचना होगा। इसका अर्थ यह है कि हम अपने लक्ष्य को लकेर गंभीर नहीं हैं। आपको अपनी प्राथमिकता अपने लक्ष्य को देनी चाहिए।

gandhi bose 20140630 630 630

4.माफ करना मजबूत लोगों की निशानी है

माफ करना सबसे कठिन लगता है। पर जो इंसान किसी को माफ कर देता है वो सबसे महान इंसान होता है। सुखी-शांति से रहना है तो दूसरों की गलतियों को माफ कर देना चाहिए।

Mahatma Gandhi With Charlie Chaplin

5.मानसिक शक्ति शारीरिक शक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण है

शक्ति के विभिन्न रुप हो सकते हैं। जीवन में मजबूत दिमाग का होना मजबूत शरीर से ज्यादा जरूरी है। इच्छाशक्ति वाला आदमी पहाड़ को गिरा सकता है। भले ही उसके पास भीम या हनुमान जैसी ताकत ना हो।

यह भी पढ़ें: गांधी जयंती: बापू की 150वीं जयंती पर ‘हे राम’ भारत सहित पूरी दुनिया में गूंजा, दी गई श्रद्धांजलि

गाँधी जयंती के दिन रिलीज होगा कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ का टीजर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here