हिंदी फिल्म जगत बॉलीवुड की क्वीन और बॉलीवुड की शेरनी मानी जाने वाली कंगना रनौत को मिल रही धमकियों के मद्देनजर भारत सरकार ने बड़ा फैला लिया। शिव सेना की ओर से मिल रही धमकियों और बदजुबानी से परेशान कंगना की बहन ने सरकार से सुरक्षा की गुहार भी लगायी थी। अब केंद्र सरकार ने शिवसेना नेता संजय राउत से जुबानी जंग के बीच सुशांत सिंह केस में मुखर रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।

हम आपको बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही कंगना रनौत बॉलीवुड के माफिया और गैंग के खिलाफ मुखर हैं। वह लगातार इस केस में मुखर रही हैं और सुशांत को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाती रही हैं। इसी सिलसिले में जब कंगना रनौत ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है तो संजय राउत और कंगना के बीच जुबानी जंग की शुरुआत हुई। कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद उन्हें शिवसेना नेताओं ने उन्हें मुंबई न आने की धमकी दी और बदजुबानी की। रनौत ने ट्वीट किया था, ‘मुंबई में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसा महसूस क्यों हो रहा है?’ उन्होंने एक सितंबर की एक खबर भी टैग की थी जिसमें राउत ने कथित रूप से कहा था कि रनौत को यदि मुंबई पुलिस से डर है तो उन्हें मुंबई वापस नहीं आना चाहिए।

इसके बाद भाजपा नेता राम कदम में हाल ही में शिवसेना की राज्य सरकार से रनौत को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी, क्योंकि वह बॉलीवुड मादक पदार्थ गठजोड़ को उजागर करना चाहती हैं। कदम के ट्वीट पर प्रतिक्रिया जताते हुए अभिनेत्री ने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें ‘फिल्म माफिया से अधिक डर मुंबई पुलिस से लगता है और वह इसके बजाय हिमाचल प्रदेश या केंद्र से सुरक्षा को तरजीह देंगी। 

इसके बाद भी कंगना ने खुलेआम ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही, संजय राउत को दो उखाड़ना है उखाड़ ले। शिवसेना और इसके कुछ सहयोगी कंगना पर लगातार निशाने साथे ही जा रहे थे। इस सारे बवाल को देखते हुए उनके मुंबई दौरे से ठीक पहले केंद्र सरकार ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा पर मुहर लगा दी है। इसकी पुष्टि अब खुद कंगना ने ट्वीट कर कर दी है। 

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1302846165637971969

बहरहाल कंगना रनौत के साथ जुड़े विवादो का फिलहात अंत होता नहीं दीख रहा। एक तो नौ तारीख को उनके मुंबई पहुंचने पर जो हंगामा होगा वो अपनी जगह है ही, कंगना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भी बॉलीवुड के अंदर पैठ जमाए ड्रग माफियाओं के चेहरे से नकाब उतारने की भी घोषणा कर चुकी हैं, यदि ऐसा होता है तो इस पर भी हंगामा मचना तय है। अब सबको इंतजार है कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने का।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here