MLA या MP, आखिर Akhilesh Yadav किस सदन की चुनेंगे सदस्यता?

0
3390
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए एक सप्ताह पहले ही होली आ गई। दरअसल, हाल ही के विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद बीजेपी को प्रंचड जीत मिली है। वहीं सपा को जनता ने विपक्ष में रहने का आदेश दिया है। इस बीच खबर आ रही है कि करहल से नव निर्वाचित विधायक अखिलेश यादव अपने विधायकी से इस्तीफा देने वाले हैं।

वहीं पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान भी विधायकी से इस्तीफा देंगे। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव पांच सांसदों के साथ लोकसभा में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में संविधान के अनुसार, उन्हें विधायकी से इस्तीफा देना पड़ेगा।

Akhilesh Yadav के नेतृत्व में सपा को मिले 111 सीट

गौरतलब है कि 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा ने 255 सीटें जीती हैं। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी ने क्रमशः 12 और 6 सीटें जीती हैं। वहीं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने 111 सीटों पर जीत हासिल की और उसके सहयोगी जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोक दल ने 8 और ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 6 पर कब्जा किया।

कांग्रेस जहां दो सीटें जीतने में सफल रही, वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 12.88 फीसदी वोट हासिल करने के बावजूद केवल एक सीट मिली। बताते चलें कि 2017 के विधानसभा चुनावों में 39.67 फीसदी के मुकाबले बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 41.29 फीसदी हो गया। सपा का वोट शेयर 21.82 प्रतिशत से बढ़कर 32.06 प्रतिशत हो गया।

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav- भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा था कि मैं उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों को बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here