हैकिंग की वजह से डिलीट हुआ था Nora Fatehi का इंस्टाग्राम, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताई वजह

0
357
Nora Fatehi
हैकिंग की वजह से डिलीट हुआ था Nora Fatehi का इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों को चौंका दिया जब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिया था। जिसके बाद से ही फैंस काफी परेशान हो गए थे। दरअसल शुक्रवार दोपहर में इंस्टाग्राम पर नोरा का अकाउंट ना मिलने की वजह से उनके फैंस हैरान हो गए थे। क्योंकि नोरा का सोशल मीडिया से अचानक चले जाना फैंस को हजम नही हुआ।

Nora Fatehi ने शेयर किया पोस्ट

फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे थे पर अब फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि नोरा ने अपना अकाउंट रिस्टोर कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वापसी लेने के बाद नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका अकाउंट हैक करने की कोशिश की गई थी, जिसकी वजह से अकाउंट गायब हो गया था।

Nora Fatehi
Nora Fatehi (photo by social media)

इंस्टाग्राम पर वापस लौटते ही अभिनेत्री ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘क्षमा करें दोस्तों! मेरे इंस्टाग्राम को हैक करने की कोशिश की गई थी। कोई सुबह से मेरे अकाउंट का एक्सेस हासिल करने की कोशिश कर रहा था। इस परेशानी को जल्द ही सुलझाने में मेरी मदद करने के लिए इंस्टाग्राम टीम का धन्यवाद।’

96c18c2d 3d9d 4732 8ac4 13a3dd9735d9

नोरा के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में एक्ट्रेस ‘नाच मेरी रानी’ (Nach Meri Rani) म्यूजिक एल्बम के बाद अब पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ नया म्यूजिक एल्बम ‘डांस मेरी रानी’ (Dance Meri Rani) रिलीज हुआ हैं। जिसमें नोरा एक ‘जलपरी’ के अवतार में नजर आ रही है।

बता दें कि यह गाना 21 दिसंबर को टी-सीरीज़ (T-series) के यूट्यूब चैनल में रिलीज किया गया था। इसे बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने डायरेक्ट किया है। फैंस नोरा के इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं इससे भी ज्यादा वो गुरु रंधावा और नोरा की जोड़ी एक बार फिर साथ देखकर खुश हो गए हैं। म्यूजिक एल्बम के लिए नोरा ने ‘मरमेड’अवतार लिया है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here